यूँ तो बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और कुंवारे एक्टर सलमान खान से अक्सर हर कोई यही पूछता रहता है, कि वह शादी कब करेंगे। मगर सलमान के पास लोगो के इस सवाल का जवाब नहीं होता। ऐसे में हम आपको सलमान खान के जीवन से जुड़ा वो किस्सा बताना चाहते है, जिसके बारे में जान कर आप भी हैरान रह जायेंगे। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि आज से करीब बीस साल पहले सलमान खान की शादी के कार्ड तक बंट चुके थे, लेकिन तब सलमान खान ने शादी से कुछ दिन पहले ही शादी करने से मना कर दिया। बता दे कि इस किस्से के बारे में खुद सलमान खान के करीबी दोस्त साजिद नाडियावाला ने कपिल शर्मा के शो पर खुलासा किया है।
सलमान खान की शादी के कार्ड बीस साल पहले ही बंट चुके थे..
दरअसल बीते रविवार साजिद नाडियावाला अपनी फिल्म हॉउसफुल 4 का प्रमोशन करने के लिए कपिल के शो पर गए थे। ऐसे में जब कपिल ने उनसे सलमान और उनकी शादी के किस्से को लेकर सवाल किया, तब साजिद नाडियावाला ने इस किस्से का जिक्र किया। इस बारे में बात करते हुए साजिद ने बताया कि साल 1999 में सलमान ने उनसे कहा था कि चलो अब शादी कर लेते है। अब सलमान खान के पास तो लड़कियों की कमी नहीं थी, लेकिन तब साजिद नाडियावाला को खुद के लिए लड़की ढूंढनी पड़ी थी। इसके बाद जब शादी पक्की हो गई और दोनों की शादी के कार्ड भी बंट गए, तब सलमान ने शादी से मना कर दिया।
बता दे कि शादी में केवल पच्चीस लोगो को बुलाया गया था। बहरहाल सलमान ने तो मना कर दिया, लेकिन साजिद ऐसा नहीं कर पाएं। फिर जब साजिद नाडियावाला की शादी की रस्मे चल रही थी, तब सलमान स्टेज पर आएं और उनसे कहा कि पीछे गाडी खड़ी है। अगर तुम चाहो तो अभी निकल सकते है। मगर साजिद ने ऐसा कुछ नहीं किया। हालांकि तब से लेकर अब तक सलमान खान की शादी करने की इच्छा पूरी नहीं हो पाई। दोस्तों आपको क्या लगता है कि सलमान खान ने बीस साल पहले जो किया क्या वो सही था। इस बारे में हमें अपना जवाब जरूर दीजियेगा।



