यूँ तो बॉलीवुड में शादी और तलाक दोनों ही बहुत आम सी बातें है। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि तलाक का सबसे बुरा असर बच्चो पर पड़ता है। हालांकि अरबाज और मलाइका के केस में ऐसा कुछ नहीं है। बता दे कि अरबाज मलाइका का तलाक होने के बाद उनके बेटे अरहान ने अपनी माँ मलाइका से कुछ ऐसी बात कही थी, जिसके बारे में जान कर आप भी भावुक हो जायेंगे। गौरतलब है कि इन दोनों के तलाक को करीब दो साल हो चुके है। दरअसल मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब हमारा तलाक होने वाला था, तब तलाक होने से एक रात पहले पूरा परिवार हमें समझाने की कोशिश कर रहा था।
अरबाज मलाइका का तलाक होने के बाद बेटे ने माँ से कही थी ये बात..
फिर सब ने पूछा कि क्या हम दोनों इस तलाक के लिए पूरी तरह से राजी है। जिसके बाद इन दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। इसके इलावा अपने बेटे के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि उनके बेटे ने भी अब इस सच को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद मलाइका ने बताया कि उन्हें याद है कि कैसे तलाक के कुछ महीनो बाद उनके बेटे ने उनसे पूछा था कि मॉम अब आप काफी खुश नजर आती हो। जी हां तलाक के बाद की ख़ुशी मलाइका के बेटे को उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी। बता दे कि जहाँ एक तरफ अरबाज खान अब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खुश है।
तो वही दूसरी तरफ मलाइका भी अर्जुन कपूर के साथ अपना रिश्ता जोड़ने के लिए एकदम तैयार है। यहां तक कि मलाइका का बेटा अरहान भी अब अर्जुन के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत कर रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अर्जुन, मलाइका और अरहान को एक साथ लंच पर जाते हुए देखा गया था। हालांकि यहां ख़ुशी की बात ये है कि अब अरहान अपनी मॉम मलाइका के भी काफी करीब आ चुके है। शायद यही वजह है कि अरबाज मलाइका का तलाक होने के बाद उन्होंने खुद को बखूबी संभाल लिया है। यहां तक कि अरहान को अपने माता पिता के नए रिश्तो से भी कोई समस्या नहीं है।



