आईसीसी टी 20 रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर टॉप पर केएल राहुल दूसरे स्थान पर

रविवार को संपन्न हुए इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका टी 20 सीरीज के बाद आईसीसी ने सोमवार को आईसीसी टी 20 की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा को तगड़ा झटका लगा है । वहीं न्यू जीलैंड दौरे पर कमाल का प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। आइए जानते हैं विस्तार से।

आईसीसी टी 20 रैंकिंग में शीर्ष पर पाकिस्तानी बल्लेबाज

आइसीसी टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम नंबर वन पर हैं। बाबर आजम लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे है। वहीं, भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल के न्यू जीलैंड दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन के चलते नंबर दो पर काबिज है ।

तूफानी पारी खेलने वाले इयोन मोर्गन टॉप टेन में

 

 

 

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले इंग्लिश कैप्टन इयोन मोर्गन 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अंतिम मैच में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्द्ध शतक लगाया था।

विराट नंबर दस पर फिसले

टॉप टेन की रैंकिंग में केएल राहुल के बाद भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का स्थान है। कप्तान विराट कोहली 9वें से 10वें स्थान पर फिसल गए हैं, जबकि भारतीय ओपनर रोहित शर्मा टॉप 10 से बाहर हो गए हैं।

केएल राहुल  टी20 रैंकिंग में टॉप भारतीय बैट्समैन

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 224 रन बनाए थे। इस तरह वे बाबर आजम के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचे थे। हालांकि, अभी भी केएल राहुल और बाबर आजम में काफी अंतर हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में तूफानी अर्धशतक जड़ने वाले इयोन मोर्गन ने 3 मैचों में 136 रन बनाए थे। इसी के साथ वे आइसीसी टी20 रैंकिंग में विराट और रोहित को पीछे छोड़कर 11वें स्थान से 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

उधर, साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान क्विंटन डिकॉक ने 10 पायदानों की छलांग लगाई है। इंग्लैंड के खिलाफ 31, 65 और 35 रन की तूफानी पारी खेलने वाले डिकॉक 26वें पायदान से 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों की आईसीसी टी 20 रैंकिंग

आइसीसी की गेंदबाजी टी20 रैंकिंग की बात करें तो इसमें राशिद खान नंबर वन बने हुए हैं। वहीं, ऑलराउंडर्स की आइसीसी टी20 रैंकिंग में अफगानिस्तान टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी नंबर एक पर विराजमान हैं। मतलब साफ है बल्लेबाजी में ना सही लेकिन गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन में अफ़ग़ानिस्तान का जलवा कायम है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER