नागिन 4 एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन इन दिनों साउथ अफ्रीका में छुट्टियां मना रहीं है। जैस्मीन भसीन साउथ अफ्रीका छुट्टीयों को जमकर इंजॉय कर रहीं हैं और वहां पर उनका स्टाइलिश अंदाज बार-बार देखने को मिल रहा है। जैस्मीन भसीन साउथ अफ्रीका वेकेशन के दौरान काफी एक्साइटेड नज़र आ रहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि कम समय में ही वो वहां की सारी गलियां छान मारेंगी।

इन तस्वीरों में तो जैस्मीन कहर ढाती हुई नज़र आ रहीं हैं। वैसे उनकी ये अदाएं किसी बॉलीवुड अदाकार से कम नहीं है। जैस्मीन साउथ अफ्रीका में घमने के साथ-साथ जमकर पार्टी भी कर रहीं हैं।
नागिन 4 में इस नामक किरदार में नज़र आएंगी जैस्मीन भसीन
जैस्मीन भसीन बहुत ही जल्द नागिन सीजन 4 में दिखने वाली हैं। इस सीजन में निया शर्मा और जैसमीन भसीन इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाती नजर आएंगी। एकता कपूर के इस शो में जैस्मिन नयनतारा नामक नागिन के किरदार को निभाएंगी। शो में इच्छाधारी नागिन के साथ विजेंद्र कुमेरिया मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। एकता कपूर ने शो के टीज़र के बाद अभी कुछ दिनों पहले ही इसका पहला प्रोमो भी शेयर कर दिया है।
नागिन 4 के लिए बटर चिकन और पिज्जा खाना किया बंद
‘नागिन’ सीरीज के लिए एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। जैस्मिन का कहना है कि उन्होंने पिज्जा और बटर चिकन तक खाना बंद कर दिया है।
उन्होंने कहा, “जब मुझे ‘नागिन’ के लिए बुलाया गया तो मेरे दिमाग में पहला विचार था कि हे भगवान! दूसरा ये कि अब मुझे एक खूबसूरत और हॉट नागिन बनने के लिए पतला होना पड़ेगा। मैंने सोच लिया कि ‘जैस्मिन अब तुम्हें बटर चिकन और पिज्जा खाना बंद करना होगा।”
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


