बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेबो यानी अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों एक के बाद एक सुर्खियों में बनी हुई है। इस बार उन्होंने अपने एक अवॉर्ड के जरिए खूब वाहवाही लूटी। साथ ही उन्होंने अपने बेटे तैमूर अली खान के बारे में भी बातें की और उन्हें सबसे स्टाइलिश लड़का बताया इस पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री का। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनका बेटा तैमूर अली खान अभिनेता रणवीरसिंह से भी ज्यादा स्टाइलिश है।
वैसे तो बी टाउन में इस समय सबसे ज्यादा पॉपुलर स्टार किड अगर कोई है तो वह सिर्फ अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान हैं। दरअसल, अभिनेत्री करीना कपूर खान मुंबई में एक अवॉर्ड फंक्शन “एचटी इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड शो” में पहुंची जहां अभिनेत्री करीना कपूर खान को इंडिया का मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड ज्यूरी चॉइस (फीमेल) से सम्मानित किया गया। इसी दौरान उन्होंने अवॉर्ड को लेते हुए अपने बेटे के लिए बड़ी ही शानदार बातें की। उन्होंने ये अवॉर्ड अपने बेटे तैमूर अली खान को समर्पित किया और कहा कि “भले ही दुनिया मुझे सबसे ज्यादा स्टाइलिश एक्ट्रेस कहे, लेकिन मेरा बेटा तैमूर अली खान दुनिया का सबसे ज्यादा स्टाइलिश और स्मार्ट इंसान है”। उन्होंने आगे कहा कि “यह अवॉर्ड मैं अपने बेटे को डेडिकेट करती हूं जो कि मीडिया में मुझसे ज्यादा छाया रहता है और लोग उसकी स्टाइल के बारे में मुझसे पूछते रहते हैं”। उन्होंने अवॉर्ड समारोह में मौजूद रणवीर सिंह की तरफ इशारा करते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि रणवीर, मेरा बेटा तो आपसे भी स्टाइलिश है।
आपको बता दें कि अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान हमेशा ही सुर्खियां बटोरने रहते हैं। कभी उनके क्यूटनेस की वजह से, कभी मीडिया के सामने मासूम अंदाज से, कभी छोटी-छोटी नादानियां करके तो, कभी इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री करीना कपूर खान के द्वारा डाली गई फोटो के वजह से। वहीं, विरल भयानी और मानव मंगलानी जैसे सिलेब्रिटी फोटोग्राफर का हर तीसरे-चौथे सोशल मीडिया के पोस्ट में तैमूर अली खान की तस्वीर होती है। दूसरी तरफ कुछ महीने पहले डायरेक्टर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में खुद करीना कपूर खान ने खुद यह बात कही थी कि उन्हें मीडिया के जरिये उनके बेटे के बारे में ज्यादा पता चल पाता है कि वह कहां है और क्या कर रहा है।