आजकल बदलते मौसम में शरीर के सामने कई तरह की चुनौतियां पैदा हो जाती है। मौसम बदलाव के समय हमारी स्किन पर खुजली या चकते बनना आम समस्या है। यह सोरायसिस की समस्या हो सकती है। सोरायसिस एक सामान्य समस्या नहीं है, बल्कि यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम त्वचा की कोशिकाओं को असामान्य रूप से बढ़ने के लिए संकेत देता है।
इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन सही डाइट और लाइफस्टाइल से इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। गलत खानपान इस समस्या को बढ़ा सकता है, जबकि सही खानपान से इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। इन डाइट का सेवन करना चाहिए।
एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स
सोरायसिस एक सूजन से जुड़ी समस्या है, इसलिए सूजन को कम करने वाले फूड आइटम्स का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। हल्दी, अदरक, हरी पत्तेदार सब्जियां और बेरीज को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स
ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा की जलन, खुजली और सूजन को कम करने में मदद करता है। अपनी डाइट में अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट और बादाम आदि को शामिल करना चाहिए।
विटामिन D से भरपूर फूड्स
विटामिन D त्वचा की कोशिकाओं के असामान्य विकास को कंट्रोल करता है और सूजन को कम करता है। मशरूम, अंडे की जर्दी, दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।
प्रोटीन युक्त आहार
प्रोटीन त्वचा की नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और सोरायसिस से होने वाले स्किन डैमेज को रिपेयर करता है। दालें, राजमा, सोया प्रोडक्ट्स, मूंगफली और बादाम का सेवन करना चाहिए।
नोट: दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। इसे किसी पेशेवर की तरह नहीं लेना चाहिए। ऐसी समस्या आने पर पेशेवर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।