स्प्राउट्स सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करती है। कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में ये काफी मददगार साबित होते हैं।
सेहत के लिए होता है फायदेमंद
इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है, जिससे भूख कम लगती है। ऐसे में वजन घटाने वालों के लिए ये सबसे अच्छा ब्रेकफास्टा है। वहीं पनीर भी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रआ होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है। यह जोड़ों के दर्द से बचाव में भी मदद करता है। इसके अलावा भी पनीर में कई गुण होते हैं। ऐसे में आप इन दोनों चीजों को मिलाकर टेस्टी टिक्की तैयार कर सकती हैं। यहां देखिए स्प्राउट्स पनीर टिक्की बनाने का तरीका-
स्प्राउट्स पनीर टिक्की बनाने के लिए आपको चाहिए-
1 कप स्प्राउट्स
आधा कप कसा हुआ पनीर
5-6 हरी मिर्च
1अदरक
2 लहसुन की कलियां
1 छोटे आकार का प्याज
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
नमक स्वाद अनुसार
कैसे बनाएं टिक्की