नाखून काटने के लिए हम सभी नेल कटर का इस्तेमाल करते हैं। इसमें तीन अलग-अलग ब्लेड दी जाती है, जिसकी मदद नाखून सेट करने से लेकर नेल डस्ट निकालने के लिए करते हैं। यह अमूमन घरों में आसानी से देखने को मिल जाएगा। इसके बावजूद क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर नेल कटर के आखिरी हिस्से पर एक छोटा सा होल क्यों बना होता है। हम सभी ने इस होल को जरूर देखा होगा। लेकिन इसे बेकार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह होल बड़े काम की चीज है, तो आप खुश हो जाएंगे। इस लेख में हम आपको इस होल के बारे में बताने जा रहे हैं।
नेल कटर में छेद का क्या काम है
अगर आपने गौर किया हो तो नेल कटर में लगे ब्लेड होल से जुड़े होते हैं, जिसकी वजह से इसे घुमाने, खोलने और बंद करने में आसानी होती है। मुख्यत इस होल का काम नेल कटर को बेहतर ग्रिप देने का काम होता है। साथ ही नेल कटर का इस्तेमाल करते हैं कटा हुआ नाखून कटर के अंदर फंस सकता है। आखिर में बना हुए छेद कटे हुए नाखून कटर से बाहर निकलने में मदद करता है। छेद वास्तव में की-रिंग की तरह काम करता है। इसे आप किसी चाबी के साथ भी लगा सकते हैं। ऐसे में इसे रखकर भूलने वाली समस्या से बच जाएंगे। इसके अलावा इसे कहीं भी ले जाना आसान हो जाएगा।
तार को फोल्ड करने में नेल कटर का काम
नेल कटर के नीचे बना होल भले ही नाखून काटने के काम नहीं आता है। लेकिन आपको बता दें कि घरेलू काम को आसान बनाने में यह आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अगर आपको एल्युमिनियम तार को मोड़ने में दिक्कत हो रही है तो आप इस होल की मदद ले सकते हैं। इसके लिए तार को छेद में फंसाकर उसे अपने हिसाब से मोड़ें।
नेल कटर पर लगे ब्लेड का काम
नेल कटर में अगर आपने देखा हो तो एक या दो ब्लेड लगे है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसका इस्तेमाल नाखून को साफ करने के अलावा कई अन्य कामों के लिए कर सकते हैं। अगर आपको अभी तक इसके बारे में नहीं पता है तो बता दें कि इसका यूज किसी चीज को काटने, ड्रिलिंग करने और बोतलों के ढक्कन खोलने के लिए कर सकते हैं।