अजय देवगन की दृश्यम 2 कर चुकी इतनी कमाई, ये है फिल्म की कहानी, जानियें

दृश्यम 2 कर चुकी इतनी कमाई, ये है फिल्म की कहानी, जानियें

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 की बात करें तो इसका इंतजार फैंस को बेसब्री से था। जहां अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2, 18 नवंबर को सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि जब फिल्म का ट्रेलर और टीजर सामने आया था उसके बाद से ही दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे थे।

ये लोग अहम भूमिका में आ रहे नजर

क्योंकि इसका अंदाजा फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। ‘दृश्यम 2’ 2015 में आई ‘दृश्यम’ का दूसरा पार्ट है। जहां इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और इसमें अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। ‘दृश्यम 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। साथ ही फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की।

इतना कर चुकी कलेक्शन

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 2’ रिलीज के बाद से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 104.66 करोड़, दूसरे हफ्ते में 58.82 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 32.82 करोड़ की कमाई की। वही, फिल्म को रिलीज हुए 31 दिन पूरे हो चुके हैं। रविवार के दिन दृश्यम 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2.60 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही दृश्यम 2 का टोटल कलेक्शन 221.39 करोड़ रुपए हो गया है।

ये है फिल्म की कहानी

दरअसल, दृश्यम एक फ़िल्म नही बल्कि क्रेज़ था उन फिल्मी दीवानों के लिए जो आज भी इस फ़िल्म को एक मास्टरपीस मानते हैं। फ़िल्म में कैसे 5वी फेल विजय सलगांवकर अपने परिवार को मर्डर केस से बचा लेता है। फ़िल्म की कहानी 2 और 3 अक्टूबर के इर्द-गिर्द घूमती है। दृश्यम 2 की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला पार्ट ख़त्म हुआ था। इस पार्ट में भी सेम की बॉडी की तलाश जारी है। तबू रिटायर पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं फिर वो गोवा के मौजूदा आईजी और अपने दोस्त अक्षय़ खन्ना की मदद से इस केस को फिर से ओपन करती है लेकिन क्या इस बार विजय पकड़ा जाएगा, इसके लिए आपको थिएटर जाना पड़ेगा। जहां फिल्म की स्टोरी बहुत ही शानदारी बनाई गई है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER