भारत की इन जगहों पर जाए घूमनें, विदेश जैसे नजारे का उठा सकते है लुत्फ

भारत की इन जगहों पर जाए घूमनें, विदेश जैसे नजारे का उठा सकते है लुत्फ

भारत देश में अगर बात करें तो घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें स्थापित हैं लेकिन घूमने के शौकीन कुछ लोगों की विदेश जाने की प्रबल इच्छा होती है। वहीं, विदेश यात्रा सभी के लिए संभव नहीं है। तो ऐसे में अगर आपकी विदेश जाने की इच्छा पूरी नहीं होती है तो आप अपने देश की कुछ जगहों पर जाकर विदेश के नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं। क्योंकि भारत देश में ऐसी बहुत सी जगहें है जहां जाकर आप विदेश का मजा ले सकते है।

मंडी हिमाचल प्रदेश का सुंदर नजारा

जैसा कि हम सभी जानते है कि हिमाचल प्रदेश को देश का ट्रैवल हब माना जाता है। वैसे तो हिमाचल प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से भरा पड़ा है लेकिन हिमाचल में मौजूद बाजार को देश का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां के पहाड़ों का खूबसूरत नजारा और चारों तरफ फैली हरियाली आपको स्कॉटलैंड के लुभावने दृश्यों की याद दिला देगी। जहां का नजारा आपको मन मोह लेगा।

मुन्नार, केरल में प्राकृतिक की खूबसूरती

वहीं, अगर आप मलेशिया घूमने की इच्छा रखते हैं तो केरल में स्थित मुन्नार की यात्रा करना आपके लिए सबसे अच्छा साबित हो सकता है। यहां आप समुद्र की लहरों के साथ-साथ प्रकृति की खूबसूरती को खुलकर एक्सप्लोर कर सकते हैं। जहां से आपका घर वापस आने का मन नहीं करेगा।

कश्मीर की सुंदर यात्रा

क्या आपको ये पता है कि धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में कई मनोरम स्थल हैं लेकिन कश्मीर में स्थित गुलमर्ग की पहाड़ियां स्विट्जरलैंड की तरह अपने नजारों के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि गुलमर्ग और सोनमर्ग टूर कश्मीर आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद होती हैं। जो सभी का मन अपनी तरफ खींच लेती है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER