शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी जो लगभग सभी को पसंद रहती है। वहीं, इस तहर से शिमला मिर्च सब्जी से कई चीजें बनाई जाती है। जो खाने में भी स्वादिष्ट होती है। वहीं, आज हम बात करने जा रहे है शिमला मिर्च पुलाव के बारे में जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। जहां पुलाव एक स्वादिष्ट मुख्य व्यंजन है जो सभी को पसंद आएगी। बता दें कि इस तरह से यह स्वादिष्ट पुलाव रेसिपी बासमती चावल, शिमला मिर्च और भारतीय मसालों के मिश्रण से बनाई जाती है। हमने इस रेसिपी में पुलाव का स्वाद बढ़ाने के लिए ब्रोकली का भी इस्तेमाल कर सकते है।
ये है सामग्री
- 2 कप बासमती चावल2 कप शिमला मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च
- 4 लौंग लहसुन
- 4 लौंग
- 2 चम्मच जीरा
- 4 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल
- 1 इंच दालचीनी स्टिक
- 1 कप ब्रोकली
- 2 बड़े चम्मच काजू
- 2 हरी इलायची
- आवश्यकता अनुसार नमक
- 6 कप पानी
- 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
इस तरह करें तैयार
सबसे पहले इस पुलाव रेसिपी को बनाने के लिए बासमती चावल को धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद मिक्सर जार में काजू, छिली हुई लहसुनकी कलियां, काली मिर्च डालकर बारीक पीस लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं। इसके बाद मध्यम आंच पर एक बड़ा पैन रखें और उसमें पानी डालें। पानी में उबाल आने के बाद इसमें चावल डालें। फिर इसके बाद चावल में नमक, हरीइलायची, दालचीनी की छड़ी, लौंग डालें और चावल के नरम होने तक पकाएँ। जब चावल पक जाएं तो अतिरिक्त पानी निकाल कर अलग रखदें।
मध्यम आंच पर रखें पैन
अब इसके बाद पुलाव के लिए, मध्यम आंच पर एक पैन रखें और उसमें तेल गरम करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तब इसमें जीरा डालें।जब बीज चटकने लगे तो उसमें काजू-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक भूनें। मसाला भुन जाने पर इसमें कटी हुई शिमला मिर्च और ब्रोकली के फूल डाल दीजिए। इन्हें 2 मिनिट तक चलाते हुए पकाएं और जल्दी से इसमें गरम मसाला पाउडर और नमक डाल दें. 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद आपका शिमला मिर्च पुलाव तैयार है। अब आप इसे गर्मा गर्म डिनर के साथ ले सकते है।