जैसा कि भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के वर्तमान में 23 पदक अपने नाम किए है। 28 जुलाई से 5 अगस्त तक लगभग दो सौ भारतीय एथलीट बर्मिघंम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 16 विभिन्न प्रकार के खेलों में पदक के लिए दूसरे देशों के खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा कर रहे है। बर्मिघंम 2022 के राष्ट्रमंडल खेलो में इस बार निशानेबाजी के खेल को हटा दिया गया है। टोक्यों ओलंपिक में भालाफेंक चैंपियन और विश्व चैंपियन शिप के रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा को चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेल 2022 से बाहर कर दिया गया है। जिसके परिणाम स्वरूप भारत पहले ही एक पदक से पिछड़ गया है।
खास बात
इस बार निशानेबाजी को खेल में शामिल होने एवं नीरज चोपड़ा की गैर हाजिरी में भारतीय कुश्ती दल के ओलंपिक विजेता रवि कुमार दहिया, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक एवं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु विश्व चैंपियनशिप विजेता किदांबी श्रीकांत एवं लक्ष्य सेन की अगुवाई वाली एक मजबूत बैडमिंटन टीम पर पदक हासिल करने की आसा होगी। बर्मिघंम में भारत को पदक तालिका में ऊपर बने रहने के लिए इन खिलाड़ियों का किरदार सबसे अहम रहने वाला है।
इन्होंने दिलाया पहला स्वर्ण पदक
भारतीय पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने पैरा स्पोर्ट खेल में भारत को पहला स्वर्ण पदक जिताया। वह पैरा पावरलिफ्टिंग मेंस में हैवीवेट वर्ग में विजेता बनें। अभी तक राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय एथलीटों द्वारा 8 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य पदक हासिल किए है।
राष्ट्रमंडल खेलों में ये खिलाड़ी जीत चुके है पदक
- संकेत सरगर- वेटलिफ्टिंग- सिल्वर
- गुरूराज पुजारी- वेटलिफ्टिंग- बॉन्ज
- मीराबाई चानू- वेटलिफ्टिंग- गोल्ड
- बिंदियारानी देवी- वेटलिफ्टिंग- सिल्वर
- जेरेमी लालरिनुंगा- वेटलिफ्टिंग- गोल्ड
- अचिंता शेउली- वेटलिफ्टिंग- गोल्ड
- सुशीला देवी- जूडो- सिल्वर
- विजय कुमार यादव- जूडो- बॉन्ज
- हरजिंदर कौर- वेटलिफ्टिंग- बॉन्ज
- भारतीय महिला टीम- लॉन बाउल्स- गोल्ड
- भारतीय पुरुष टीम- टेबल टेनिस- गोल्ड
- विकास ठाकुर- वेटलिफ्टिंग- सिल्वर
- भारतीय मिक्स्ड टीम- बैडमिंटन- सिल्वर
- लवप्रीत सिंह- वेटलिफ्टिंग- बॉन्ज
- सौरव घोषाल- स्क्वैश- बॉन्ज
- तूलिका मान- जूडो- सिल्वर
- गुरदीप सिंह- वेटलिफ्टिंग- बॉन्ज
- तेजस्विन शंकर- एथलेटिक्स- बॉन्ज
- मुरली श्रीशंकर- एथलेटिक्स- सिल्वर
- सुधीर- पैरा पावरलिफ्टिंग- गोल्ड
- अंशु मलिक- रेसलिंग- सिल्वर
- बजरंग पुनिया- रेसलिंग- गोल्ड
- साक्षी मलिक- रेसलिंग- गोल्ड