साउथ अभिनेता प्रभास की फिल्म आदिपुरूष का इस दिन टीजर होगा रिलीज

साउथ अभिनेता प्रभास की फिल्म आदिपुरूष का इस दिन टीजर होगा रिलीज

इधर फिल्मों की बात करें तो साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म आदिपुरुष एक बहुत ही बड़े बजट की फिल्म है। जिसे देखने के लिए दर्शक बडे़ ही बेसब्री से इंतजार कर रहे है। तो इस बीच फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर चर्चा जोरों पर चल रही है। ‘आदिपुरुष’ को हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया है। जो बॉलीवुड के साथ-साथ टॉलीवुड में भी धमाल मचाएगी। ‘आदिपुरुष’ का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। जानकारी के अनुसार यह फिल्म का टीजर 3 अक्टूबर के दिन रिलीज किया जा सकता है। जिसमें साउथ के अभिनेता प्रभास एक अहम रोल में नजर आने वाले है।

इन्होंने किया है निर्देशन

बता दें कि फिल्म की आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इससे पहले ओम राउत ने अजय देवगन और सैफ अली खान स्टारर ‘तन्हाजी’ को डायरेक्ट किया था। जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जानकारी के अनुसार ‘आदिपुरुष’ का टीजर अक्टूबर के पहले हफ्ते में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स 3 अक्टूबर के दिन फिल्म के टीजर को जारी करने की प्लानिंग बना रहे हैं।

इस दिन फिल्म होगी रिलीज

वहीं, यह भी जानकारी है कि टीजर 3 अक्टूबर के दिन भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या में ग्रैंड तरीके से लॉन्च किया जाएगा। पहला लुक और टीजर लॉन्च ‘आदिपुरुष’ के रिलीज होने से लगभग 3 महीने पहले दर्शकों के बीच पेश किया जाएगा। ये फिल्म अगले साल 12 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

ये भी आएंगे नजर

दरअसल ‘आदिपुरुष’ में प्रभास भगवान राम की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं फिल्म में सीता का किरदार कृति सेनॉन और सनी सिंह को लक्ष्मण के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में सैफ अली खान भी अहम रोल में नजर आने वाले है। उनके लंकापति रावण के रोल में देखा जाएगा। यूवी क्रिएशन्स ने फिल्म के तेलुगु राइट्स को 100 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER