केबीसी सीजन 14 की होने जा रही धमाकेदार शुरूआत, आएंगे ये सुपरस्टार

केबीसी सीजन 14 की होने जा रही धमाकेदार शुरूआत, आएंगे ये सुपरस्टार

केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति एक ऐसा प्रोग्राम जिसे शायद सभी लोग पसंद करते है। वहीं, इस बार केबीसी सीजन 14 के धमाकेदार शुरूआत के साथ सुपरस्टार आमिर खान से लेकर स्पोर्ट्स आइकन मैरी कॉम तक, अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाले क्विज-आधारित रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के प्रीमियर एपिसोड की शुरूआत होने जा रही है।

7 अगस्त को है खास एपिसोड

आपको बता दें कि देश आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है। वहीं, इस बार निर्माताओं ने एक विशेष एपिसोड (7 अगस्त) को समर्पित किया है। जहां इस खास एपिसोड में आमिर खान, मैरी कॉम और सुनील छेत्री सहित स्पोर्ट्स आइकन मिताली मधुमिता के साथ शामिल दिखाई देंगे। जो वीरता पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला अधिकारी भी हैं और भारत के पहले ब्लेड रनर मेजर डीपी सिंह भी नजर आएंगे।

बढ़ा दी गई राशि

वहीं, सितारों से सजी रात के अलावा, दर्शकों को कुछ नए तत्वों के बारे में भी पता चलेगा जो नए सीजन में पेश किए जाएंगे। पिछले सीजन के विपरीत जिसमें सबसे अधिक पुरस्कार राशि 7 करोड़ रुपये रखी जाती थी। तो वहीं, इस साल यह राशि 7.5 करोड़ रुपये कर दी गई है।ृ

पिछले सीजन आए थे ये लोग

जहां इस सीजन 75 लाख रुपये का एक नया सुरक्षित आश्रय शुरू हो रहा है। ताकि जो अंतिम 7.5 करोड़ रूपये प्रश्न का उत्तर नहीं दे सके वे 75 लाख रुपये घर वापस लेकर ही लौटेंगे। बता दें कि ‘केबीसी’ के पिछले सीजन में दीपिका पादुकोण, फराह खान, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख जैसी कई हस्तियां शो में नजर आई थी। वहीं, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर ‘केबीसी 14′ का यह सीजन 7 अगस्त के दिन से शुरू हो रहा है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER