वैसे तो आपने स्वाद के लिए मिठाई तो बहुत खाई होगी। जहां आज हम बात करने जा रहे है पाइनएप्पल के हलवा के बारे में। जिसे बहुत ही कम लोगो ने खाया होगा। तो अगर आप भी ट्राई करना चाह रहे है पाइनएप्पल का हलवा। तो यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, यह हलवा एक अलग ही स्वाद देता है। जिसे आप घर पर ट्राई कर सकते है। आइये जानते है पाइनएप्पल यानि अनानास के हलवे की रेसिपी।
ये चाहिए सामग्री
- अनानास कटे – 1 कप
- सूजी – 1 कप
- चीनी – डेढ़ कप
- घी – 1 कप
- बादाम – 10-12
- काजू – 10-12
- पिस्ता – 10-12
- इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
हलवा बनाने की विधि
सबसे पहले अनानास यानि पाइनएप्पल का हलवा बनाने के लिए अनानास का मोटा छिलका उतारकर उसके बड़े-बड़े टुकड़े काट लें। फिर इसके बाद इन टुकड़ों को मिक्सी की मदद से पीसकर इनका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें। अब एक कड़ाही में आधा कप घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। जब घी पिघल जाए तो उसमें सूजी डालकर लाइट ब्राउन होने तक चलाते हुए भूनें।
इसके बाद बंद कर दे गैस
अब इसके बाद 3-4 मिनट बाद जब सूजी अच्छे से भुन जाए और उसमें से भीनी-भीनी खुशबू आने लगे साथ ही घी अलग होने लगे तो गैस बंद कर दें और सूजी को एक बाउल में निकाल कर रख लें। अब एक अन्य कड़ाही लेकर उसमें अनानास का पेस्ट और चीनी डालकर गर्म करने के लिए रख दें। चम्मच की मदद से चीनी को अनानास के साथ अच्छे से मिक्स करते हुए पकने दें।
गाढ़ा होने तक दें पकनें
कुछ देर बाद कड़ाही में 2 कप पानी (या आवश्यकतानुसार) और सिकी हुई सूजी डालकर सभी को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें। धीमी आंच पर हलवे को 4-5 मिनट तक पकाएं। इतने वक्त में सूजी फूल जाएगी। अब एक बार फिर फ्लेम को मीडियम पर करें और हलवे को चलाते रहें। इसके बाद हलवे में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और गाढ़ा होने तक पका लें।
जब हलवा पक जाए और उसमें से खुशबू आने लगे तो उसमें बाकी बचा घी डाल दें और कुछ देर और पकने दें। अब आपका स्वादिष्ट अनानास का हलवा बनकर तैयार हो चुका है। इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं और आप इसका मजा ले सकते है।