बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन वेब सीरीज आर्या सीजन 3 में बहुत जल्द नजर आने वाली है। बता दें कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘आर्या’ अब तीसरा सीजन भी बनने जा रहा है। जहां ऐसे में सुष्मिता सेन एक बार फिर से ‘आर्य सरीन’ के रूप में वापसी करने आ रही हैं।
बुरे हालात में भी डटकर खड़ी रहती है
क्या आपको ये पता है कि आर्या सीजन 2’ में सुष्मिता को एक ऐसी महिला के किरदार में दिखाया गया था। जो अपना पति खोने के बाद अपने परिवार को बचाने के लिए अपराध की दुनिया के शातिर नेटवर्क में कदम रखती है। वहीं, पिछले सीजन की कहानी में एक पत्नी और एक मां के संघर्ष की कहानी को दिखाया गया था। जो बुरे से बुरे हालात में भी डटकर खड़ी रहती है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार आर्या सरीन और भी तेज, मजबूत एवं उग्र हो गई है। इसलिए आर्या सीजन तीन और भी धमाकेदार नजर आने वाली है।
सुष्मिता ने कही ये बात
दरअसल, ‘आर्या के सीजन 3’ के बारे में सुष्मिता सेन ने कहा कि, “आर्या सरीन के लिए यह एक नया सबेरा है। उन्होंने कहा कि सीजन 3 में वह अतीत की बाधाओं से मुक्त होकर अपनी नई कहानी शुरू कर रही है। आर्या की भूमिका को दोहराना है। जैसे पुरानी जींस पहनना, लेकिन नए सफर के लिए।राम माधवानी और डिज्नी प्लस हॉटस्टार टीम के साथ वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।”
खास बात
वहीं, इस सीरीज के निर्माता राम माधवानी कहते है कि, “डिज्नी प्लस हॉटस्टार ‘आर्या 2’ को बनाने में एक अद्भुत भागीदार रहा है और हम एक बार फिर से नए सीजन के लिए उनसे जुड़कर खुश है। वह कहते है कि एक मनोरंजक कहानी, रोमांच और पारिवारिक प्रेम विकसित करने की यात्रा शुरू हो गई है और हमें यकीन है कि यह एक बार फिर दर्शकों को और अधिक पसंद आएगी। सुष्मिता सेन और सह-निर्माता अमिता माधवानी और पूरी राम माधवानी फिल्म्स टीम के साथ वापस आना बहुत अच्छा लग रहा है।”