दूसरे सेमीफाइनल में आज आमने-सामने होंगे पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया

दूसरे सेमीफाइनल में आज आमने-सामने होंगे पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया

टी20 वर्ल्ड कप में आज दूसरे सेमीफाइनल खेले जाएंगे। जो पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने सुपर 12 के अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है। तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो  शनिवार के दिन दक्षिण अफ्रीका को बेहतर नेट रन रेट से हराते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। बता दें कि पाकिस्तान वर्ष 2009 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप जीतने के काफी नजदीक अबकी पहुंची है। जबकि ऑस्ट्रेलिया को अभी अपना खाता खोलना बचा है।

पाकिस्तान चल रही शानदारा फार्म में

वहीं, पाकिस्तान की बात करें तो यह टीम इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रही है। जहां टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में उन्होंने ट्रॉफी की प्रबल दावेदार में से एक भारतीय टीम को आसान तरीके से 10 विकेट परास्त कर दिया था। फिर इसके बाद पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड को भी हरा दिया। जहां आज पाकिस्तान का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।

ऑस्ट्रेलिया का रहा बेहतर रन रेट

बता दें कि इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने भी शुरुआत अच्छी की थी। जहां एरॉन फिंच के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो मैचों में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज को परास्त कर दिया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने फिर वापसी करते हुए श्रीलंका, वेस्टइंडीज को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। जहां खास बात यह रही कि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भी उतने ही मुकाबले जीते थे जितने की ऑस्ट्रेलिया ने लेकिन बेहतर नेट रन रेट होने के कारण ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में जगह बना ली।

पाकिस्तान लगाएगी पूरा जोर

वहीं, पिछली बार की बात करें तो दोनों टीमें 2010 टी 20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने थी। जब ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंच गई थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम को इंग्लैंड ने फाइनल में हरा दिया था। तो वहीं, पाकिस्तान इस बार ये गलती नहीं करेगी और फाइनल में जगह पक्की करने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER