इंडियन प्रीमियर लीग में आज 42 वां मुकाबला आबु धाबी में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। जिसमें से आईपीएल के दूसरे फेज में मुंबई का प्रदर्शन खराब दिख रहा है। वहीं, एक ओर मुंबई इंडियंस अब तक सबसे ज्यादा आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम है।
आज मुंबई खेलेगा तीसरा मैच
दोनों टीमों के लिए है मुश्किल

दोनों टीमों में अब तक हो चुका है 27 बार मुकाबला
वहीं, रोहित की टीम के लिए एक मुश्किल यह भी है कि पंजाब की टीम उनके खिलाफ आईपीएल के इस सीजन में खेले पिछले मैच में जीत हासिल की थी। तो ऐसे में मुंबई की टीम पर पूरी दबाव होगा। दरअसल, आईपीएल में अब तक दोनों टीमों में 27 बार आमना-सामना हो चुका है। जिसमें से सिर्फ 14 बार तो मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है। जिसमें से 13 मैचों पंजाब किंग्स भी जीत चुकी है।
मुंबई की मजबूर है गेंदबाजी
वहीं, आज मुंबई को जीतने के लिए इस टीम के भारतीय बल्लेबाजों का चलना बहुत ज्यादा जरूरी है। आपको बता दें कि मिडिल ओवर में इशान किशन, सूर्यकुमार यादव बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। हालांकि, मुंबई के गेंदबाजो की बात की जाए तो उनका ये पक्ष मजबूत पक्ष है। तो वहीं, दूसरी ओर पंजाब किंग्स की टीम की बल्लेबाजी मजबूत है। जिसमें से पंजाब की सबसे बड़ी ताकत केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की ओपनिंग जोड़ी है. इसके अलावा पंजाब की गेंदबाजी में भी दम दिखता है.