अगर घूमने का बना रहे है मन, तो परिवार के साथ जाइये इस ट्रिप पर

अगर घूमने का बना रहे है मन, तो परिवार के साथ जाइये इस ट्रिप पर

इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है। तो ऐसे में अगर यदि हम कही घूमने के लिए जाते है तो सबसे पहली बात सुरक्षा को लेकर रहती है। आज हम भारत में ऐसी जगहों के बारे में बात करने जा रहे है जहाँ आप आपने परिवार को लेकर बिना किसी चिंता के घूमने का मजा आराम से उठा सकते है। आइये जानते है उस जगह के बारे में।

शिमला की करिये सैर

जैसा कि हम सभी जानते है कि शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी कही जाती है। जो घूमने-फिरने के लिहाज से टूरिस्टों की सबसे अच्छी जगह कही जाती हैं। आपको बता दें कि यहां पर टूरिस्ट हर साल आते-जाते रहते हैं। वहीं, अगर बात करें शिमला की यहां से दिल्ली से बहुत पास है। जहां सड़क मार्ग के द्वारा कार से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां पर टूरिस्टों को रात के समय घूमते, खाते-पीते, मौज-मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

असम का काजीरंगा पार्क

वहीं, दूसरे नंबर पर आता है काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम, जो भारत राज्य के गोलाघाट और नागांव जिलों में एक राष्ट्रीय पार्क बना हुआ है। आपको बता दें कि यहां लुप्तप्राय भारतीय एक सींग वाले गैंडे पाए जाते है। वहीं, इस पार्क में घुमनें के लिए महिलाएं अपने ट्रिप को यादगार और शानदार बना सकती हैं। जहां घूमने के लिए आप यहां पर प्राइवेट जीप और हाथियों पर सफारी का मजा ले सकते है।

लद्दाख की बेमिसाल खूबसूरती

हममे से शायद सभी लोग जानते होंगे कि लद्दाख को प्रकृति ने बेमिसाल खूबसूरती प्रदान की है। जहां भी आंखें उठाकर देखो वहां जाकर ठहर सी जाती है। यहां पर रहने वाले सभी लोग पर्यटकों के लिए बहुत मददगार साबित होते हैं। यहां पर सुंदर झीलें, आसमान को छूती पहाड़ की चोटियां और आकर्षक मठ हर किसी को अपनी ओर खीचते है।

पर्वतीय राज्य सिक्किम

सिक्किम को भारत का एक पर्वतीय राज्य कहा जाता है। वहीं, सिक्किम अपने प्राकृतिक हरे-भरे पौधों, जंगलों, दर्शनीय घाटियों और पर्वत मालाओं और भव्य सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। यहां पर रहने वाले लोग बहुत ही फ्रेंडली होते है।

Summary
अगर घूमने का बना रहे है मन, तो परिवार के साथ जाइये इस ट्रिप पर
Article Name
अगर घूमने का बना रहे है मन, तो परिवार के साथ जाइये इस ट्रिप पर
Description
इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है। तो ऐसे में अगर यदि हम कही घूमने के लिए जाते है तो सबसे पहली बात सुरक्षा को लेकर रहती है। आज हम भारत में ऐसी जगहों के बारे में बात करने जा रहे है
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER