अधिकतर लोग ऐसे होते है जिन्हें शाम के समय भुट्टे यानी कार्न का सेवन करना बेहद पसंद होता है और कई लोग तो ऐसे होते है जिन्हें कॉर्न का सूप, सालाद आदि चीज पसंद हुआ करता हैं। आप चाहे तो कार्न का इस्तेमाल ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में भी कर सकते हैं। वहीं, कार्न यानि भुट्टा खाने में भी स्वादिष्ट होता है। जहां इसे घर के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक अपनी डाइट में खूब अच्छे से इसका इस्तेमाल कर सकते है।
कार्न से बना सकते है कई प्रकार की डिश
आपको बता दें कि कार्न में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं जो कब्ज में आराम दिलाती है। हालांकि, कार्न खाने में तो स्वादिष्ट होता तो है ही साथ में पौष्टिक तत्वों से भी भरा होता है। जहां आप इसका इस्तेमाल कई प्रकार की डिश बनाने में भी कर सकते है। आइये जानते है इसके बारे में।
पाई जाती है स्टार्च की भरपूर मात्रा
जैसा कि हम सभी जानते है कि कार्न में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तो वहीं इसका सेवन करने से भी आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको जल्दी भूख का एहसास भी नहीं होता है। इसमें फैट की मात्रा बेहद कम पाई जाती है। भुट्टे में स्टार्च की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो लोग यह चाहते है कि उनका वजन कम हो उन्हें इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
इम्युनिटी बढ़ाने में करते है मदद
जो लोग का वजन ना बढ़ रहा हो वह कार्न का सेवन अधिक मात्रा में कर सकते है। क्योंकि इसमें स्टार्च अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो वजन बढ़ाने में मददगार साबित होता है। वहीं, कॉर्न में आयरन, विटामिन ए, थियामिन, विटामिन बी-6, जिंक, मैग्नीशियम जैस पोषक तत्व शामिल हुआ करते हैं। जो हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद किया करते है।



