इस समय देश में कोरोना महामारी का दौर जारी है। तो ऐसे में में शादी का सिलसिला भी जारी है। बात करें फिल्म इंडिस्ट्री की तो यहां भी कई कलाकार कोरोना काल में शादी के बंधन में बंध चुके है। तो वहीं अब इस कड़ी में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम भी शादी के बंधन में बंध गई है। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने निर्देशक आदित्य धर से शादी रचाई है। जहां दोनों के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरस हो रही है और फैंस भी इन्हें खूब जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
आदित्य है फिल्म उरी के निर्देशक
आपको बता दें कि आदित्य धर और यामी गौतम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी वेडिंग फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों ही एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। जहां इस वेडिंग फोटो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और ये वायरल होना शुरू हो गई है। बता दें की आदित्य धर फिल्म ‘उरी’ के निर्देशक हैं।
खास बात
दरअसल, कोरोना काल में कई छोटे बड़े सितारों ने शादी कर चुके है। जिसमें अब यमी गौतम का भी नाम शामिल हो गया है। वहीं, इससे पहले वरुण धवन ने जनवरी महीने में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी रचाई थी, जिसके बाद अब यामी ने भी शादी की है। यामी अपने शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
पोस्ट में कही ये बात
वहीं, यामी गौतम ने अपने इस पोस्ट में लिखा कि पर्शियन पोइट रूमी की लिखी हुई एक नज्म की है उन्होंने लिखा, तुम्हारी रौशनी में, मुझे प्यार करना आया। आगे लिखा कि अपने समस्त परिवार के आशीर्वाद से आज हमने शादी की है ये बहुत ही छोटा सा फंक्शन था। बहुत ही निजी लोग होने के नाते, हमने इस खुशी का अवसर अपने परिवार के साथ मनाया।




