अगर चाह रहे है कि शरीर का जॉइंट्स रहे हेल्दी और मजबूत, तो लाइफस्टाइल में करिये बदलाव

अगर चाह रहे है कि शरीर का जॉइंट्स रहे हेल्दी और मजबूत, तो लाइफस्टाइल में करिये बदलाव

हम अक्सर अपनी लाइफ में दिन-भर भागा दौड़ी में लगे रहते है तो इसका श्रेय जाता है हमारे शरीर के जॉइंट्स को। जो एक प्रकार से बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। इनके द्वारा ही हम चलने, दौड़ने, कूदने में सक्षम होते हैं। अगर देखा जाए तो आप अपने शरीर के अंगों को जो आसानी तरह से घुमा लेते हैं वह सब इनकी ही वजह से संभव हो पाता है। आपको बता दें कि शरीर के जॉइंट्स की सेहत को बिल्कुल भी नजर अंदाज  ना करें। तो आइये जानते है कि जॉइंट्स को हेल्दी और मज़बूत बनाने के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करना चाहिए।

डाइट में शामिल कर सकते है ये चीज

जैसा कि हम सभी जानते है कि शरीर की हड्डियों को मज़बूत रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरा भरपूर खानपान लेना आवश्यक होता है। आपको बता दें कि डेयरी प्रॉडक्ट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं, इनके अलावा हरी, पत्तेदार सब्ज़ियां भी कैल्शियम का अच्छा स्रोत मानी जाती हैं। इसके अलावा आप अपनी डाइट में बोन ब्रॉथ, साबुत अनाज, रूट्स वेजीटेबल, अलग-अलग फल, बीन्स और दालों को भी शामिल कर इनका सेवन कर सकते है।

अतिरिक्त वजन कर सकता है दिक्कत

वहीं, अगर आपके शरीर का वज़न ज्यादा है, तो इसका अतिरिक्त भार कूल्हों, घुटनों और टखनों के जोड़ों पर पड़ता है। तो ऐसे में आप अपने शरीर के वज़न को कम करके और सही वेट मेंटेन करके इन जोड़ों को दबाव से मुक्त हो सकते है। जिससे आपके जोड़ों को भी नुक़सान नहीं पहुंचेगा।

शरीर में ना आने दें आलस

हम देखते है कि जब हमारे शरीर में आलस आता है तो इसका जीवन शैली और आपके जॉइंट्स पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।  इसलिए इन्हें भी किसी भी तरह के नुक़सान से बचाने और मज़बूत व स्वस्थ बनाए रखने के लिए ध्यान दीजियें और चलते रहिये।

 

Summary
अगर चाह रहे है कि शरीर का जॉइंट्स रहे हेल्दी और मजबूत, तो लाइफस्टाइल में करिये बदलाव
Article Name
अगर चाह रहे है कि शरीर का जॉइंट्स रहे हेल्दी और मजबूत, तो लाइफस्टाइल में करिये बदलाव
Description
हम अक्सर अपनी लाइफ में दिन-भर भागा दौड़ी में लगे रहते है तो इसका श्रेय जाता है हमारे शरीर के जॉइंट्स को। जो एक प्रकार से बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER