अगर आप भी भोजन के साथ लेते है क्च्चा प्याज, तो जानियें इसके फायदे

अगर आप भी भोजन के साथ लेते है क्च्चा प्याज, तो जानियें इसके फायदे

वैसे तो हम जानते है कि हमारे जो भी भारतीय व्यंजन बने है उसमें प्याज का इस्तेमाल हर जगह होता है। जहां सलाद में क्च्चे प्याज का इस्तेमाल ज्यादा होता है। वहीं, इसका उपयोग करी, सैंडविच, सूप, अचार में भी किया जाता है। जैसा कि हम सभी जानते है कि गर्मी के मौसम में कच्चा प्याज खाने के लिए अक्सर कहा जाता है। क्योंकि यह हमारे शरीर को ठंडा रखता है और शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। तो आइये आज जानते है कि क्च्चा प्याज खाने के क्या होते है फायदे।

प्याज में पाया जाता है ये विटामिन

आपको बता दें कि प्याज क्वेरसेटिन का एक समृद्ध स्रोत है जो कुछ फूड्स में मौजूद एक प्राकृतिक रंगद्रव्य है। प्याज इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद कर सकता है। प्याज खाने के अन्य फायदेक्वेरसेटिन के अलावा, प्याज में विटामिन सी, बी विटामिन और पोटेशियम पाया जाता है।

प्रदान करता है एंटी बैक्टीरियल गुण

वहीं,पोटेशियम की जो उपस्थिति प्याज में पाई जाती है। वह ब्लड प्रेशर कम करने की कोशिश करने वालों के लिए फायदेमंद बनाती है। उच्च एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी प्याज को दिल के अनुकूल जड़ वाली सब्जी बनाते हैं। आपको बता दें कि प्याज आपको एंटी-बैक्टीरियल गुण भी प्रदान करता है। अध्ययनों के अनुसार यह पता चला है कि प्याज ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है जो डायबिटीज और प्री डायबिटीज वाले लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है।

खास बात

क्या आप ये जानते है कि प्याज खाने से गर्मी में चल रही लू हमें लगने से बचती है। कच्चा प्याज हर तरह से हमारे शरीर के लिये फायदेमंद होता है। यहा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। जो हमें तमाम चीजों से बचाता है। वहीं, प्याज हमारे भारतीय व्यंजनों में सभी जगह प्रयोग होता है।
Summary
अगर आप भी भोजन के साथ लेते है क्च्चा प्याज, तो जानियें इसके फायदे
Article Name
अगर आप भी भोजन के साथ लेते है क्च्चा प्याज, तो जानियें इसके फायदे
Description
वैसे तो हम जानते है कि हमारे जो भी भारतीय व्यंजन बने है उसमें प्याज का इस्तेमाल हर जगह होता है। जहां सलाद में क्च्चे प्याज का इस्तेमाल ज्यादा होता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER