अगर चाहते है कि बचे रहे कोरोना वायरस से, तो अपनाएं ये नियम

अगर चाहते है कि बचे रहे कोरोना वायरस से, तो अपनाएं ये नियम

आज देश में जब से कोरोना वायरस आया है तब से लोगों के मन में एक डर का माहौल पैदा हो गया है। अगर लोगों को कहीं जाना हो तो एक बार सोचते है कि जाएं कि ना जाएं। तो ऐसे में कोरोना वायरस से छुटकारा पाने के लिए हर कोई इस वायरस से बचने के लिए हर तरह के उपाय कर रहा है लेकिन कोरोना वायरस को लेकर लोगों के मन में इतना डर पैदा हो गया है कि मौसम में बदलाव के कारण यदि सर्दी-खांसी होता है तो लोग इसे कोरोना से जोड़कर ही देख रहे हैं।

ये होते है लक्षण

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के लक्षण सर्दी, नाक बहना, खांसी व बुखार इत्यादि हैं। तो ऐसे में परेशान होने की जगह कुछ बातों को अपनी जिंदगी में शामिल करें ताकि इस वायरस से जीत सकें। वह भी बिना किसी डर के। आइये जानते है कुछ नियम के बारें में।

हाथ को करें साफ

अगर आप चाह रहे है कि कोरोना से बचे रहे तो इसके लिए व्यक्तिगत हाइजीन अपने हाथों को साफ रखना न भूलें। क्या आपको ये पता है कि हाथ को धोना कोरोना को खुद से दूर रखने का सबसे कारगर उपाय है और यदि आप घर के बाहर हैं तो सैनिटाइजर का प्रयोग करें और घर में हैं तो साबुन से अच्छी तरह से अपने हाथों को साफ करते रहे।

मास्क का करें इस्तेमाल

वहीं, घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करना ना भूलें। जब भी घर से बाहर जाएं या किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में जाएं तो मास्क का इस्तेमाल करना कदापि ना भूलें।

चेहरे पर बार-बार ना लगाएं हाथ

अक्सर लोगों की ये आदत होती है कि वे बार-बार अपनी आंखों को रब किया करते हैं, चेहरे पर बार-बार हाथ लगाते हैं। कोरोना काल में बचने के लिए बार-बार अपने चेहरे को हाथ लगाने से बचें। यदि आप अपने चेहरे पर हाथ लगाते हैं तो आप जाने-अनजाने में खुद ही उस वायरस को अपने शरीर में प्रवेश करा सकते हैं।

Summary
अगर चाहते है कि बचे रहे कोरोना वायरस से, तो अपनाएं ये नियम
Article Name
अगर चाहते है कि बचे रहे कोरोना वायरस से, तो अपनाएं ये नियम
Description
आज देश में जब से कोरोना वायरस आया है तब से लोगों के मन में एक डर का माहौल पैदा हो गया है। अगर लोगों को कहीं जाना हो तो एक बार सोचते है कि जाएं कि ना जाएं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER