अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग हुई शुरू

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग हुई शुरू

आने वाली फिल्म गुडबाय बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट पर आधारित होगी। जिसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है। वहीं, विकास बहल ने फिल्म का निर्देशन किया है और इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी।

इस दिन से शुटिंग करेंगे बिग बी

आपको बता दें कि मुंबई में कल के दिन फिल्म का मुहूर्त शॉट शूट किया गया। जबकि फिल्म में अभिनेत्री की भूमिका निभा रही रश्मिका ने कल से ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। वही, बिग बी इस फिल्म की शूटिंग 4 अप्रैल से शुरू करेंगे। क्या आपको ये पता है कि ‘गुडबाय’ फिल्म के साथ विकास बहल और एकता कपूर एक बार फिर से एक साथ आ रहे है।

इमोशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी है फिल्म

जो इससे पहले फिल्म लुटेरा और उडता पंजाब जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों पर कॉलेब्रेट भी कर चुके है और यह दोनों ही फिल्में बेहद प्रशंसित और पसंदीदा बन गयी थी। जो दर्शकों को काफी पसंद भी आयी थी। वहीं, प्रोड्यूसर एकता कपूर ने गुडबाय फिल्म के बारे में बताते हुए, साझा किया कि,’गुडबाय एक बेहद खास विषय है जिसमें समान रूप से इमोशन और एंटरटेनमेंट जुड़ा हुआ है।

खास बात

कहा कि इस फिल्म की एक ऐसी कहानी है जिससे हर परिवार जुड़ा हुआ महसूस कर सकेगा। मैं माननीय बच्चन जी के साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक हूं और रश्मिका मंदाना को इस खूबसूरत फिल्म में प्रस्तुत करने के लिए काफी रोमांचित भी हूं।’

कहीं ये अहम बात

वहीं, रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार कहते है कि, ‘हमें अपना अगला प्रॉजेक्ट ‘गुडबाय’ पेश करते हुए काफी खुशी हो रही है। जिसमें बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ फिल्म निर्माता विकास बहल जैसी दो रचनात्मक शक्तियां एक साथ रही हैं। यह फिल्म अपने नाम की ही तरह काफी दिलचस्प होने वाली है और हम सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना को टीम में शामिल करके अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।’

Summary
अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग हुई शुरू
Article Name
अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग हुई शुरू
Description
आने वाली फिल्म गुडबाय बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट पर आधारित होगी। जिसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है। वहीं, विकास बहल ने फिल्म का निर्देशन किया है और इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER