हममें से बहुत से लोग ऐसे होते है जो चाहते है कि वह अच्छी-अच्छी जगह घूमें तो ऐसे में अगर आप भी घूमने के शौकीन है तो ये जगह आप के लिए मानसून में बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकती है।
मुंबई में ये जगह है घूमने लायक
अगर आप मुंबई में या फिर उसके आस-पास के इलाके के निवासी है तो यह जगह आपके लिए मानसून में घूमने लायक सबसे बढ़िया और खूबसूरत जगह लोनावला की जगह और कोई नहीं हो सकती है। यहां आपको मानसून के मौसम में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि मुंबई वासियों के लिए यह जगह किसी बड़े पर्यटक स्थल से कम नहीं है। यहाँ हर साल करीब हजारो की तादाद में सैलानी यहां का दीदार करने के लिए आते है।
मेघालय का प्राकृतिक नजारा
वैसे तो आपको ये पता होगा कि नार्थ-ईस्ट में खूब बारिश होती है और यहां मानसून के मौसम में प्राकृतिक का सुंदर नजारा भी देखने को मिलता है। नार्थ-ईस्ट में बसा मेघालय शहर सबसे सुंदर पर्यटक स्थल में से एक माना जाता है। आपको बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा बारिश मेघालय में ही होती है जो की प्रकृतिक नजारों को चार चाँद लगा कर रख देती है। आप कभी भी यहां का दीदार करने आइये आपका मन खुश हो जाएगा।
झीलों की नगरी उदयपुर
हम जब भी किसी रोमांटिक शहरों का नाम लेते है तो उसमें उदयपुर शहर का जिक्र जरूर सुनने को मिलता है। अगर आप भी कुछ रोमांटिक पल बिताना चाहते हैं तो आपके लिए इससे अच्छी कोई और हो ही नहीं सकती। क्या आपको ये पता है कि उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है। यहां घूमने के लिए बहुत से अच्छी-अच्छी जगह है। जैसे कि सिटी पैलेस, उदयपुर लेक पैलेस इत्यादि।
मध्य प्रदेश का अद्भुत नजारा
वहीं, मध्य प्रदेश भी एक ऐसी जगह है जहा हर साल मानसून के समय हजारों सैलानी यहां घूमने आया करते हैं। तो अगर आप मानसून में किसी शांत जगह में चाह रहे है कि घूमे तो यहां आप के लिए बहुत ही अच्छी है। जहां पर आप के मन को बहुत ही शांति और सुकून मिलेगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश का शहर बेतवा नदी के किनारे बसा हुआ है जो मानसून में और भी अद्भुत नज़ारा पेश करता है एवं बहुत सुंदर दिखता है।




