अगर आपको भी है रात में नींद न आने की समस्या, तो ना ले ये चीज

अगर आपको भी है रात में नींद न आने की समस्या, तो ना ले ये चीज

हर आदमी की चाहत होती है कि जब वह पूरे दिन के काम और थकान के बाद जब वह घर लौटे तो रात में वह गहरी नींद से सोए लेकिन सब कुछ ठीक होने के बाद भी नींद नहीं आती। आज हम देखते है कि हर तीन में एक व्यक्ति नींद ना आने की समस्या यानी इंसोम्निया से ग्रसित है। कई बार ऐसा होता है कि अधिक तनाव लेने एवं जीवनशैली ज्यादा बिजी होने और सोने की जगह ठीक न होने के साथ-साथ खान-पान की आदत भी नींद को प्रभावित किया करती है। तो आइये जानते है कुछ चीजें।

सोने से पहले ना करे अल्कोहल का सेवन

आपको बता दें कि रात को सोने से ठीक पहले किसी भी प्रकार का नशा या अल्कोहल का सेवन करना बेहद हानिकारक हो सकता है। जिससे एक रिसर्च से यह पता चला है कि शराब के सेवन करने से नींद ठीक से नहीं आती है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के हिसाब से हानिकारक होते हैं। अगर आप चाहते है कि रात में अच्छी नींद आए तो सोने से पहले शराब का सेवन ना करें।

ना लो ये चीज

हम सभी जानते है कि डार्क चॉकलेट खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंटस और मिनरल्स नामक तत्व पाए जाते हैं, जो वेट को कम करने और दर्द आदि के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। रात में सोने से पहले डार्क चॉकलेट का सेवन नहीं करना चाहिए। डार्क चॉकलेट में बहुत अधि‍क मात्रा में कैफीन व अन्य उत्तेजक पदार्थ पाए जाते हैं, जो हृदय को आराम देने के बजाए कार्यशील रखते हैं तथा मस्तिष्क को केंद्रित रखते हैं। इससे आपको नींद आने में कठिनाई हो सकती है।

जंक फूड नींद में लाता है रूकावट

अगर आप भी रात में सोने से पहले सोडा का सेवन करते है तो इस आदत को बदल दें। साथ ही इसमें शर्करा भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो सेहत के लिहाज से हानिकारक होता है। आपको रात में सोने से पहले ऑयली फूड और जंक फूड का भी सेवन नहीं करना चाहिये। क्योंकि यह बहुत जल्द डायजेस्ट नहीं होता है। इससे नींद में रुकावट आती है। आपको बता दें कि हमारे शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को भी आराम की जरूरत होती है। ऐसे में रात में हल्का डिनर ही लें। रात में कोशिश करें सोने से दो घंटे पहले डिनर ले लें।

 

Summary
अगर आपको भी है रात में नींद न आने की समस्या, तो ना ले ये चीज
Article Name
अगर आपको भी है रात में नींद न आने की समस्या, तो ना ले ये चीज
Description
हर आदमी की चाहत होती है कि जब वह पूरे दिन के काम और थकान के बाद जब वह घर लौटे तो रात में वह गहरी नींद से सोए लेकिन सब कुछ ठीक होने के बाद भी नींद नहीं आती।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER