अभी पिछले साल यानि 2020 में आई कोरोना महामारी के बाद से अगर आप पूरी तरह चाहते है कि फिट रहे, तो इसके लिए आपको अपने खाने में सबसे अच्छे तेल का चुनाव करना बहुत आवश्यक है। विशेषज्ञों कहते है कि हमें एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट को लेना चाहिए और खाना पकाने में सही तेल का इस्तेमाल होना बहुत आवश्यक होना चाहिए। ये सभी तत्व सिर्फ सरसों के तेल में मौजूद होते हैं।
सरसों तेल में भरपूर मात्रा में पाया जाता है ये चीज
आपको बता दे कि कोरोना महामारी के समय में सरसों के तेल का इस्तेमाल करना शरीर के लिये सबसे अच्छा है। सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्टी एसिड यानि (एमयूएफए) भरपूर मात्रा में पाया जाता है। क्या आपको ये पता है कि सरसों के तेल में बड़ी मात्रा में ओमेगा-3 फैट्टी एसिड और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड भी पाया जाता हैं।
वजन कम करने में होता है सहायक
वहीं, कोविड-19 एक वसायुक्त वायरस है और सरसों का तेल मोटापा घटाने में मदद करता है। सरसों के तेल का नियमित सेवन करने से शरीर का वजन भी कम होता है, क्योंकि इससे आंतों में वसा कम इकट्ठा होती है और यह ग्लूकोज और लिपिड होमियोस्टेसिस में सुधार करता है। सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्टी एसिड (एमयूएफए) और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्टी एसिड (पीयूएफए) बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह तेल कोरोनरी हार्ट डिसीज के खतरे को भी कम करता है। साथ ही यह हृदय रोग और वजन कम करने में भी सहायक होता है।
खास बात
आपको बता दें कि कई तेलों में ट्रांस फैट पाए जाते हैं। सरसों के तेल में ट्रांस फैट नहीं पाया जाता है। ट्रांस फैट का ज्यादा सेवन करने से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जो शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। यह उच्च रक्तचाप, धमनियों के सख्त होने (एथेरोस्क्लेरोसिस), दिल का दौरा पड़ने और स्ट्रोक के खतरा भी बढ़ जाता है।




