ट्विटर में आया नया फीचर, अब भेज सकेंगे वॉयस मैसेज, पढ़ियें

ट्विटर में आया नया फीचर, अब भेज सकेंगे वॉयस मैसेज, पढ़ियें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों ट्विटर इंडिया ने डायरेक्ट मैसेजेस यानि (DMs) में नया वॉयस मैसेज भेजने का फीचर शुरू कर दिया है। जहां अब यूजर्स आसानी से वॉयस डीएम को भी भेज सकेंगे। जिसकी अधिकतम सीमा करीब 140 सेकेंड लंबी होनी चाहिए। आपको बता दे कि इस फीचर को एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए शुरू कर दिया गया है। वहीं, ट्विटर के इस नए फीचर को अभी कुछ देशों में ही ये सुविधा शुरू की गई है, जिनमें भारत, ब्राजील और जापान जैसे देश शामिल हैं।

इतने सेंकेड की होगी वॉयस रिकॉर्ड

ट्विटर के इस नए फीचर में यूजर्स अब टेक्स्ट के साथ अब वॉयस मैसेज भी आसानी से भेज सकेंगे। जहां यूजर्स 140 सेकेंड तक की वॉयस रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। आपको बता दे कि अगर आप ट्विटर का प्रयोग डेस्कटॉप पर करते हैं तब इस फीचर का इस्तेमाल आप नहीं कर पाएंगे। हालांकि, मैसेज सुनने के लिए एप होना जरूरी नहीं है।

पिछले साल आया था ये फीचर्स

वहीं, इससे पहले ट्विटर पिछले साल नया फीचर लेकर आया था, जिससे यूजर उसमें यह तय कर सकते थे कि उनके ट्वीट पर कौन रिप्लाई कर सकेगा और कौन नहीं। यह नया फीचर भारत समेत पूरी दुनिया के लिए लागू है। हालांकि, इस फीचर में ध्यान रखने वाली बात यह है कि ​​ट्विटर के यूजर तय लोगों को अपने ट्वीट पर रिप्लाई करने से तो रोक सकते हैं लेकिन उसे देखने, रिट्वीट करने, कमेंट के साथ रिट्वीट करने, लाइक व शेयर करने से नहीं।

ये है मैसेज भेजने का तरीका

ट्विटर इस्तेमाल करने वाले एंड्रॉयड यूजर्स वॉयस रिकॉर्डिंग आइकन पर टैप करके मौजूदा या नई चैट में वॉयस मैसेज आसानी से भेज सकते हैं। अगर एक बार ऑडियो मैसेज खत्म हो जाता है, तो उसे फिल से दोबारा आइकन पर टैप करके उसे भेजना होगा। दूसरी तरफ, iOS यूजर्स के पास भी प्रेस और होल्ड करके मैसेज को रिकॉर्ड करने का विकल्प दिया गया है। इसके बाद उसे भेजने के लिए स्वाइप और रिलीज करना होगा।

 

Summary
ट्विटर में आया नया फीचर, अब भेज सकेंगे वॉयस मैसेज, पढ़ियें
Article Name
ट्विटर में आया नया फीचर, अब भेज सकेंगे वॉयस मैसेज, पढ़ियें
Description
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों ट्विटर इंडिया ने डायरेक्ट मैसेजेस यानि (DMs) में नया वॉयस मैसेज भेजने का फीचर शुरू कर दिया है। जहां अब यूजर्स आसानी से वॉयस डीएम को भी भेज सकेंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER