माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर, सब से लोकप्रिय सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट्स में शामिल है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से लोगों को अपनी भावनाएं व्यक्त करने के साथ अहम मुद्दों को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेक खबरों से अच्छूूता नहीं है। ऐसे में कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाओं व अफवाहों के प्रसारण पर लगाम कसने की लगातार कोशिश में लगी हुई है। इसके लिए कंपनी एक birdwatch नाम के टूल को लेकर आने वाली है। इस टूल की मदद से फेक खबरों पर लगाम कसी जा सकेगी।
फेक खबरों पर इस टूल की नज़रें
इस नए टूल की जानकारी कंपनी की सह-संस्थापक Kayvon Beykpour ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट द्वारा साझा की गई है। जिसमें कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर हुए हैं। जिनमें एक ट्विटर कम्युनिटी फॉर्म दिया गया है और इसमें कुछ सवाल मौजूद हैं। यानी अगर अगर अपको को ट्विटर पर संदेह है तो आप Add to Birdwatch पर क्लिक कर सकते हैं। जिसके बाद आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे।
जल्द आने वाला है यह टूल
हालांकि, कंपनी द्वारा अभी तक इस टूल को रोलआउट नहीं किया गया है। लेकिन सामने आए स्क्रीनशॉट्स से मालूम होता है कि यह टूल लगभग तैयार हो चुका है और इसे जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने की कवायद है। लेकिन कंपनी द्वारा यह अभी स्पष्ट नहीं किया है कि बर्डवॉच टूल सभी यूजर्स के लिए पेश होगा या सिर्फ़ न्यूज़ पब्लिशर्स के लिए उपलब्ध होगा।
जानिए इस फीचर की खास बातें
अपको बता दें कि पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर एक नए फीचर पर काम कर रहा है। जिसके लॉन्च होने के बाद इस प्लेटफॉर्म पर मेसेजिंग करने के तरीके में बिल्कुल तब्दीली हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी द्वारा वॉयस डायरेक्ट मैसेज की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है जिसे सब से पहले ब्राज़ील में लॉन्च किया जाएगा। इस नए फीचर की सहायता से यूजर्स 140 सेकेंड के लंबे ऑडियो ट्वीट कर सकेंगे। साथ ही 280 शब्दों में अपनी बातों को टेक्स्ट में लिखा जा सकेगा।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.