SSC ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 का नोटीफिकेशन किया जारी, निकली बंपर भर्ती, ऐसे करे अप्लाई

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर के पदों पर अबकी बंपर भर्ती निकाली है। वहीं, SSC ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। आवेदन की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2020 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारर SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी का है सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में भर्ती के संबंध में सारी जानकारी उपलब्ध है।

ये है आ्रवेदन की अंतिम तारीख

आपको बता दें कि स्टेनोग्रफर के लिये आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2020 है। परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम से 20 दिन पहले जारी किया जाएगा। वहीं स्टेनोग्राफर भर्ती का आयोजन 29 से 31 मार्च 2021 तक देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। पदों की संख्या का खुलासा अभी नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि भर्ती से जु़ड़ी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। लेटेस्ट अपडेट के आते ही उसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

स्टेनोग्राफर के लिये ये होनी चाहिये योग्यता

  • स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12 वीं पास होना आवश्यक है।
  • इसके साथ ही उम्मीदवार को शार्टहैंड की जानकारी भी होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवारों की उम्र सीमा और रजिस्ट्रेशन शुल्क की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी हुई है।
  • स्टेनोग्राफर के पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

इस तरीके से होगा आवेदन

  • स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे SSC Stenographer Recruitment 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  • SSC Stenographer Recruitment 2020 लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
  • नये पेज पर मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
  • आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं।
Summary
SSC ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 का नोटीफिकेशन किया जारी, निकली बंपर भर्ती, ऐसे करे अप्लाई
Article Name
SSC ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 का नोटीफिकेशन किया जारी, निकली बंपर भर्ती, ऐसे करे अप्लाई
Description
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर के पदों पर अबकी बंपर भर्ती निकाली है। वहीं, SSC ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। आवेदन की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2020 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारर SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER