आज है बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बिग बी का जन्मदिन, जानियें पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में

आज है बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बिग बी का जन्मदिन, जानियें पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कहे जाने वाले बिग बी आज अपना 78 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से उन्हें शुभकामनाएं भी मिल रही हैं। उनके फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स ने भी बिग बी को जन्मदिन की अनेको शुभकामनाएं दी है। साल 1968 में फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ बच्चन अब तक करीब 200 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।

बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी है एक्टिंग के कायल

आपको बता दें कि बिग बी केवल बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी लोग उनकी एक्टिंग के कायल हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है  अमिताभ बच्चन की वो पांच फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई कर चुकी है।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने आमिर खान के साथ काम किया था। साल 2018 में आई इस फिल्म को भले ही जनता के मिक्सड रिएक्शन मिला हो लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छा बिजनेस किया और कुल 138.34 करोड़ की कमाई की।

पीकू

अब हम बात करने जा रहे है सूजिच सरकार की फिल्म पीकू. इरफान खान, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म वर्ष 2015 में आई थी और साल की बेस्ट फिल्मों से एक साबित हुई और लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर इसने 78.38 करोड़ का बिजनेस किया।

पिंक

इसके बाद अब बात करते हैं अमिताभ बच्चन की एक और बेहतरीन फिल्म पिंक की। अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में अपनी ऐक्टिंग से सबको हैरान कर दिया था। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और एंड्रिया तारियांग भी थी। फिल्म में सभी की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर 65.52 करोड़ की कमाई की।

कभी खुूशी कभी गम

फिल्म कभी खुशी कभी गम बॉलीवुड की आइकोनिक फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसे रिलीज हुए करीब 19 साल हो गए हैं लेकिन आज भी लोगों को ये फिल्म की कहानी आज भी उतनी ही पसंद है जितनी पहले थे। इस फिल्म ने भी 55.65 करोड़ के बिजनेस के साथ ही अमिताभ बच्चन की 5 सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में जगह बनाई।

 

Summary
आज है बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बिग बी का जन्मदिन, जानियें पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में
Article Name
आज है बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बिग बी का जन्मदिन, जानियें पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में
Description
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कहे जाने वाले बिग बी आज अपना 78 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से उन्हें शुभकामनाएं भी मिल रही हैं। उनके फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स ने भी बिग बी को जन्मदिन की अनेको शुभकामनाएं दी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER