ये तो सब जानते है कि बॉलीवुड के परफेक्ट एक्टर कहे जाने वाले आमिर खान की आखिरी फिल्म थग्स ऑफ हिंदुस्तान बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। जी हां इस फिल्म में उनके इलावा अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ ने भी काम किया था। मगर अफ़सोस कि इतनी बेहतरीन स्टार कास्ट होने के बाद बावजूद भी यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई। बहरहाल आमिर खान की फ्लॉप फिल्म में काम करने के बाद अब यह अभिनेत्री बिना मेकअप के स्कूल के बाहर साडी पहने स्पॉट की गई।
आमिर खान की फ्लॉप फिल्म..
बता दे कि हम यहाँ कटरीना कैफ की नहीं बल्कि फातिमा सना शेख की बात कर रहे है। जो दंगल फिल्म में भी आमिर खान के साथ काम कर चुकी है। हालांकि उस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। जिसके चलते आमिर खान ने फातिमा को अपनी अगली फिल्म में काम करने का मौका दिया, लेकिन यह फिल्म हिट नहीं हो पाई। आपको जान कर हैरानी होगी कि इस फिल्म को करीब दो सौ बीस करोड़ रूपये का नुक्सान हुआ था। यानि यह फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी। वही अगर हम फातिमा की बात करे तो फ़िलहाल वह अपनी नयी फिल्म लूडो की शूटिंग कर रही है।
गौरतलब है कि वह अपनी नयी फिल्म की शूटिंग के लिए ही स्कूल के बाहर सिंपल साडी में नजर आ रही है। मगर इसमें कोई शक नहीं कि बिना मेकअप के भी वह काफी खूबसूरत लग रही है। इसलिए उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दे कि आमिर खान की फ्लॉप फिल्म में काम कर चुकी यह एक्ट्रेस काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आ रही थी। तो ऐसे में अब फातिमा के फैंस ये जान कर काफी खुश है कि वह जल्दी ही किसी नयी फिल्म में नजर आएंगी।



