कल यानि 4 फ़रवरी POCO कंपनी के लिए बड़ा ही खास दिन होने वाला है. खास इस लिए क्योंकी Xiaomi से अलग होकर POCO इंडिपेंडेट तौर पर अपना पहला स्मार्टफोन POCO X2 लॉन्च करने वाली है। इससे पहले पोको शाओमी का सब ब्रांड था. Xiaomi के सब ब्रांड के रूप में POCO F1 को लॉन्च किया था, लेकिन अब POCO अपने ब्रांड के तहत POCO X2 लॉन्च करेगी जो कि एक गेमिंग स्मार्टफोन होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फ़ोन के कुछ फीचर्स की जानकरी दी है. साथ ही फ्लिपकार्ट पे भी इससे लिस्ट किया गया है. तो चलिए आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में बता दे.
POCO X2 Features
हाल ही में POCO ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर POCO X2 से जुड़ा एक टीजर शेयर किया था, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि यह फोन गेम बूस्टिंग लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। बता दे की POCO X2 को भारतीय बाजार में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन का लॉन्च लाइव इवेंट आप कंपनी के आधिकारिक फेसबुक और ट्वीटर अकाउंट के साथ ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर भी देख सकेंगे।
वहीं Flipkart पर हुई लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा यह फोन Qualcomm Snapdragon 730G प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। आपको बता दे की पिछले कुछ दिनों पहले इस फ़ोन को Geekbench पर लिस्ट हुआ था, जहां इसके कई फीचर्स की जानकारी दी गई थी। लिस्टिंग के अनुसार, पावर बैकअप के लिए इसमें 27W फास्ट चार्जिंग फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसकी बैटरी क्षमता से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा कंपनी इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। फोन का एक वेरिएंट 6 जीबी रैम और दूसरा 8 जीबी रैम के साथ दस्तक देगा। Android 10 ओएस पर पेश होने वाले इस फोन में फोटोग्राफी के लिए Sony IMX686 सेंसर का उपयोग किया जा सकता है।
कीमत की बात की जाये तो इस बारे को कोई जानकरि नहीं है. लेकिन सामने आरहे लीक्स के मुताबिक अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को मिड-बजट रेंज में लॉन्च कर सकती है।
https://www.youtube.com/watch?v=uKIvSq8Jj34
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर YOuth Express पर


