टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में टैलेंट और आत्म विश्वास दोनों की काफी कदर की जाती है। जी हां तभी तो उम्र भले ही कितनी भी क्यों न हो, लेकिन यहाँ कामयाबी हासिल करने का मौका सब को दिया जाता है। बता दे कि टीवी की यह क्यूट सी एक्ट्रेस भी अपने टैलेंट के दम पर न केवल घर घर में प्रसिद्ध हुई, बल्कि बेहद कामयाबी भी हासिल की। आपको जान कर हैरानी होगी कि महज एक ही सीरियल से इन्हें इतनी शोहरत मिली है कि आज के समय में ये करोड़पति बन चुकी है। दरअसल हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है, वो वास्तव में एक चाइल्ड एक्ट्रेस ही है। जिसका नाम रुहानिका धवन है। जो ये है मोहब्बतें शो में रूही का किरदार निभा चुकी है।
यह क्यूट सी एक्ट्रेस 12 साल की उम्र में बन गई करोड़पति..
गौरतलब है कि रुहानिका न केवल इस शो में काम कर चुकी है बल्कि कई फिल्मों में छोटे मोटे किरदार भी निभा चुकी है। हालांकि सलमान खान की फिल्म जय हो में उन्होंने जो छोटा सा किरदार निभाया था, वह दर्शकों को काफी पसंद आया था। इसके इलावा अपनी पर्सनल लाइफ को भी रुहानिका काफी बखूबी से हैंडल करती है। यानि वह पढ़ाई लिखाई और खेल कूद हर चीज में बेहतरीन है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बारह साल की उम्र में जो काम रुहानिका ने कर दिखाया है, वह सच में तारीफ के काबिल है।
हालांकि अगर कम उम्र में कोई आम बच्चा काम करने लगे तो उसे चाइल्ड लेबर कह कर नकार दिया जाता है, लेकिन टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में जब कोई बच्चा काम करके पैसे कमाता है, तो उसे चाइल्ड आर्टिस्ट का नाम दिया जाता है। शायद इसलिए क्यूकि टीवी में काम करने वाले बच्चे एक्टिंग के साथ साथ पढ़ते भी है और बाहर घूमने के लिए भी जाते है। जब कि आम आदमी के पास अपने बच्चो को देने के लिए इतनी सुविधा नहीं होती। फ़िलहाल तो यह क्यूट सी एक्ट्रेस रूही के नाम से घर घर में प्रसिद्ध हो चुकी है, लेकिन दोस्तों आपको यह चाइल्ड एक्ट्रेस कितनी पसंद है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



