इंस्टेंट मेसेजिंग एप्प व्हाट्सप्प ने फेक न्यूज़ से बचने के लीये कई तरीके निकले है. लेकिन भी भी कई लोग फेक न्यूज़ को बढ़ावा देते है. अब फिर से कंपनी ने भारत में फेक न्यूज़ से निपटने के लिए नया तरीका खोजा है. हालांकि, एक स्टडी में सामने आया है कि कुछ अन्य तरीकों से भी फेक न्यूज से बचा जा सकता है। यह स्टडी भारत को फोकस में रखकर की गई है। यह स्टडी यूनिवर्सिटी ऑफ पैनिसिल्वानिया, लीडन यूनिवर्सिटी और IE यूनिवर्सिटी द्वारा की गई है। इसमें फेक न्यूज़ से निपटने के लिए Whatsapp Doubt button के बारे में बताया गया है. तो चलिए आपको बता दे की Whatsapp Doubt button के बारे में स्टडी में क्या पाया गए और कैसे यह काम करेगा।
ऐसे काम करेगा Whatsapp Doubt button
फेक न्यूज़ यूजर के लिए काफी परेशनी भरा होता है. इससे आपको गलत इनफार्मेशन मिलती है. देखा जाए तो यूजर्स इस परेशानी से खुद भी निपट सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस फेक न्यूज को फ्लैग करना होगा। लेकिन नयी स्टडी के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp को कुछ अन्य बटन्स उपलब्ध कराए जाने चाहिए जो रिपोर्ट, इनवेस्टीगेट (रेड फ्लैग) से अलग होंगे। इनमें Doubt बटन भी हो सकता है। इन बटन्स के जरिए यूजर्स को किसी भी न्यूज के बारे में यूजर्स की अलग-अलग राय मिलेंगी। देखा जाए तो भारतीय यूजर्स के बीच गलत जानकारी को पूरी तरह से रोक पाना कंपनी के लिए एक बड़ा चैलेंज बनता जा रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि WhatsApp यूजर्स की चैट को एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन के चलते देख नहीं पाते हैं।

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर YOuth Express पर.


