बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक और चुलबुले कपल दीपिका और रणवीर इन दिनों अपनी नोंक झोंक को लेकर काफी चर्चा में है। वैसे भी ये बॉलीवुड का वह कपल है जिसकी पूरी दुनिया ही दीवानी है। अब भले ही इन दोनों ने थोड़ी जल्दबाजी में शादी जरूर की थी, लेकिन ये दोनों अपनी खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए जरूर शेयर करते रहते है। बता दे कि हाल ही में इसी सोशल मीडिया के द्वारा सामान की लिस्ट दीपिका ने रणवीर को भेजी है और कहा है कि इसे लिए बिना वापिस मत आना। मगर यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि भला दीपिका अपने पति रणवीर को ये सब सोशल मीडिया पर क्यों कहेंगी।
दीपिका ने रणवीर को भेजी सामान की लिस्ट..
दरअसल रणवीर सिंह आज कल अपनी आने वाली फिल्म 83 को लेकर काफी व्यस्त है। यहाँ तक कि उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया है। जिसमें रणवीर सिंह पूरी टीम के साथ नजर आ रहे है। गौरतलब है कि इस फिल्म की घोषणा और पोस्टर लांच करने के लिए ही चेन्नई में एक बड़ा आयोजन किया गया था। इसके इलावा इस फिल्म की कहानी उस वर्ल्ड कप पर आधारित होगी जिसमें भारत को पहली बार जीत मिली थी।
तो ऐसे में चेन्नई जाने से पहले रणवीर सिंह ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। जिसके बाद उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने कमेंट करते हुए लिखा कि श्री कृष्णा से एक किलो मैसूर पाक और हॉट चिप्स से स्पाइसी पोटैटो चिप्स के दो किलो के पैकेट लिए बिना वापिस मत आना। बहरहाल दीपिका ने जैसे ही यह कमेंट किया, वैसे ही उनका यह कमेंट वायरल हो गया। यानि हर किसी की नजर दीपिका के इस कमेंट पर जाने लगी। फ़िलहाल जिस सामान की लिस्ट दीपिका ने रणवीर को भेजी है, वह उस सामान को लाएं है या नहीं, या लाएंगे या नहीं ये तो हम नहीं कह सकते, लेकिन हम इतनी उम्मीद जरूर करते है कि रणवीर सिंह की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो।
दीपिका ने रणवीर को भेजी सामान की लिस्ट और लिखा कि इसके बिना वापिस मत आना Youth Express
Description
बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक और चुलबुले कपल दीपिका और रणवीर इन दिनों अपनी नोंक झोंक को लेकर काफी चर्चा में है। वैसे भी ये बॉलीवुड का वह कपल है जिसकी पूरी दुनिया ही दीवानी है। अब भले ही इन दोनों ने थोड़ी जल्दबाजी में शादी जरूर की थी, लेकिन ये दोनों अपनी खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए जरूर शेयर करते रहते है। बता दे कि हाल ही में इसी सोशल मीडिया के द्वारा सामान की लिस्ट दीपिका ने रणवीर को भेजी है और कहा है कि इसे लिए बिना वापिस मत आना।
कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..