बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टार किड यानी तैमूर अली खान आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर के बारे में जानने के लिए मीडिया और उनका फैंस खूब बेताब रहते हैं। छोटे मिया सबके लाडले बन रहे हैं। छोटी-सी उम्र में तैमूर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
सैफ ने तैमूर को लेकर बताईं नई बात
सैफ और करीना से अक्सर तैमूर को लेकर सवाल किए जाते हैं और वे दोनों तैमूर के बारे में कई नई बातें बताते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में सैफ ने तैमूर के गुस्से को लेकर कुछ खुलासे किए है।
एक इंटरव्यू में पापा सैफ ने लाडले तैमूर के बारे में भी बात की। उन्होनें मजाक करते हुऐ बताया कि करीना ने तैमूर को थोड़ा बिगाड़ दिया है, क्योंकि वे उनका पहला बच्चा है। सैफ ने ये भी बताया कि तैमूर अब घर पर सबको बुली करते हैं। एख घटना का जिक्र करते हुए उन्होनें बताया कि हाल ही में किसी ने पहली बार तैमूर को किसी बात के लिए मना किया तो उन्होनें कहा कि मुझे तुम पसंद नहीं हो, मैं तुम्हें लात मारुंगा और तुम्हारा सिर फोड़ दूंगा। सैफ ने आगे बताया कि मुझे नहीं पता कि वो ये सब कहा से सीखता है। इतना सुनकर सभी हंसने लगे।

सैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों अपनी फिल्म जवानी जानेमन के प्रमोशन में बिजी हैं। 10 जनवरी को रिलीज फिल्म तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर में सैफ, उदयभान सिंह राठौड़ के किरदार में नज़र आए थे। जवानी जानेमन से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में तब्बू भी खास रोल में है। जवानी जानेमन 31 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

