10 दिन के बैटरी बैकअप वाले Honor के ये ब्लूटूथ ईयरफोन्स IPX5 प्रुफ के साथ हुए लांच,

Honor Sport Pro

चीनी मोबाइल  निर्माता कंपनी ने आज  यानि 14 जनवरी को भारत में अपने कई डिवाइस को लांच किया है.  इसमें पॉपअप सेल्फी कैमरा वाले स्मार्टफोन Honor 9X भी शामिल है. इसके अलावा Honor कंपनी ने Honor Band 5i, Honor Magic Watch 2, Honor Sport, Honor Sport Pro ब्लूटूथ हेडफोन्स भी लॉन्च किए हैं। खास बात यह है की जो ब्लूटूथ ईरफ़ोन Honor Sport और Honor Sport Pro है वो 10 दिन की बैटरी बैकअप के साथ आता है.  यही नहीं, इन्हें स्मार्टफोन या अन्य डिवाइसेज से कनेक्ट करने के लिए Huawei HiPair टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। क्यों है न बेस्ट ईरफ़ोन? तो चलिए आपको बाकि डिटेल भी विस्तार में बता दे.

Honor Sport Pro

Honor Sport, Honor Sport Pro फीचर और कीमत

कंपनी के इस वायरलेस ईरफ़ोन के कीमत की बात की जाये तो, Honor Sport  की कीमत  Rs 1,999  हैं। इसको  Aurora Blue, Flame Red और Midnight Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, Honor Sport Pro को Rs 3,999 की कीमत में खरीद सकते हैं। जिसको Phantom Red, Phantom Grey और Phantom Purple कलर ऑप्शन्स के साथ खरीदा जा सकता है। हालांकि, ये ब्लूटूथ ईयरफोन्स जल्द ही भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। फिलहाल, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर हाई एंड वेरिएंट को ही लिस्ट किया गया है।

 

फीचर्स की बात की जाये तो, हॉनर स्पोर्ट्स इसका डिजाइन Realme Buds Wireless से काफी अलग है। इसका वजन भी काफी हल्का है और ये IPX5 रेटिंग के साथ आता है। यानि की ये न तो पसीने में खराब होगा और न बारिश में। कंपनी के दावे के मुताबिक, इस ईयरफोन में 10 दिनों की स्टैंडबाई बैटरी बैकअप मिलता है। इसमें 137 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। एक बार चार्ज होने पर ये 11 घंटे का म्यूजिक प्ले भी मिलेगा।

 

Honor Sport Pro

वही Honor Sport Pro  के स्पेसिफिकेशन पे गौर करे तो, ये Huawei HiPair फास्ट पेयरिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसे अन्य डिवाइसेज की मदद से भी चार्ज कर सकते हैं। इसमें USB Type C चार्जिंग जैक दिया गया है। कंपनी के दावों के मुताबिक, एक बार चार्ज होने पर ये 18 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक ऑफर करता है।

https://www.youtube.com/watch?v=IbiWG02uPkM

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर.

Summary
Honor Sport और Honor Sport Pro ब्लूटूथ ईयरफोन्स लांच-Youth Express
Article Name
Honor Sport और Honor Sport Pro ब्लूटूथ ईयरफोन्स लांच-Youth Express
Description
भारत में अपने कई डिवाइस को लांच किया है.  इसमें IPX5 रेटिंग से लैस ब्लूटूथ ईरफ़ोन Honor Sport और Honor Sport Pro को भी लांच किया है किया है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER