भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें मेजबान भारतीय टीम को तगड़ी हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बैटिंग और गेंदबाजी दोनों क्षेत्रों में एकतरफा बढ़त दिखाई, भारतीय टीम पूरी तरीके से बैकफुट पर नजर आयी। मैच का परिणाम भी वैसा ही आया। ऑस्ट्रेलियन टीम ने भारत को 10 विकेट से रौंदकर इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
Australia win by 10 wickets 🔟
An unbelievable effort from Aaron Finch and David Warner 🤯#INDvAUS pic.twitter.com/UVv9zzBp53
— ICC (@ICC) January 14, 2020
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और एरोन फिंच ने एकतरफा कर दिया। दोनों ने शतकीय पारी खेली। किसी भी भारतीय गेंदबाज ने उन दोनों को परेशान भी नहीं कर पाए। पूरी भारतीय गेंदबाजी दल उनके सामने पस्त नजर आयी।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
आपको बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 49.1 ओवर में 255 रन बनाकर आलआउट हो गई। भारत की तरफ से मात्र शिखर धवन ने 50 रनों का आंकड़ा पार किया। शिखर धवन ने 74 और केएल राहुल ने 47 रन की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 3, पैट कमिंस और केन रिचर्डसन ने 2-2 विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी
256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डेविड वार्नर और एरोन फिंच के शतकों की बदौलत 37.4 ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया। वार्नर 128 रन बनाकर और फिंच 110 रन बनाकर नाबाद लौटे । डेविड वार्नर ने अपने कैरियर का 18 वा जबकि फिंच ने 16वा शतक जड़ा। इस मैच में भारतीय टीम के सभी गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरसते रहे। टीम के तीनों तेज गेंदबाजों ने 7 से ज्यादा की औसत से रन लुटाए, जबकि दोनों स्पिनरों ने 5 से ज्यादा की औसत से रन दिए। दूसरा मैच 17 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।
वार्नर ने पूरा किया 5000 रनों का आंकड़ा
आपको बता दें कि मैच के दौरान डेविड वार्नर ने 5000 रनों का आंकड़ा पार किया। उन्होंने चौंका मार के इस आंकड़े को छुवा। उनको यह मुकाम हासिल करने के लिए 117 पारियों कि जरूरत पड़ी। वहीं भारत के तरफ से विराट कोहली 114 पारियों में ही 5000 रन बना चुके थे।
विराट कोहली ने किया निराश
मैच के शुरुवात में भारतीय टीम की धीमी शुरुवात और विकेट गिर जाने के बाद सभी भारतीय दर्शकों को कप्तान विराट कोहली से लंबी पारी की उम्मीद थी। लेकिन कप्तान ने सभी को निराश किया। कप्तान ने मात्र 14 गेंदों का ही सामना किया। और 16 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने। विराट को एडम जैंपा ने आउट किया। पूरी भारतीय टीम 255 रनों के कुल योग पर आउट हो गई।
भारत और ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन
भारत का प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस,एश्टन एगर, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्ड्सन, एडम जाम्पा
