तालिबानी जुल्म के विरुद्ध लड़ने वाली मलाला की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

रिलीज

इन दिनों बॉलीवुड में एक के बाद एक बायोपिक बनने रही है। वही इसी बीच दुनिया की सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजेई पर भी बन रही बायोपिक जल्द ही सिनेमाघरो में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का नाम गुल मकई है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। इसके साथ अब गुल मकई का ट्रेलर रिलीज हो गया है। गुल मकई के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है और ये साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसके अलावा गुल मकई का ट्रेलर लगभग ढाई मिनट का है। इस ढाई मिनट के ट्रेलर से ही पता चल रहा है कि फिल्म की कहानी काफी जबरदस्त होने वाली है। इसमें दिखाया गया है कि मलाला किस तरह तालिबान के डर और प्रताड़ना के खिलाफ जंग लड़ती है। वहीं ट्रेलर में घाटी की खूबसूरती के साथ शुरुआत होती है और डायलॉग होता है पश्तून में कभी किसी लड़की के पैदा होने का जश्न नहीं मनेगा। अगले फ्रेम में देखने को मिलता है कि तालिबान के मिलिटेंट्स स्वात वैली के लोगों को टॉर्चर कर रहे हैं और मार रहे हैं। इसके अलावा एक घटना से मलाला की पूरी जिंदगी ही बदल जाती है और मलाला फ्री एजुकेशन के सपोर्ट में अपनी बात लोगों तक पहुंचाने लगती है। मलाला ट्रेलर में एक स्पीच में कहती है कि अगर तालिबान के पास हथियारों की ताकत है तो हमारे पास कलम की ताकत है और एक बच्चा, एक शिक्षक, एक किताब और एक पेन दुनिया बदल सकती है।

मलाला यूसुफजेई की बायोपिक गुल मकई

रिलीजवही मलाला यूसुफजेई पर बन रही बायोपिक गुल मकई में उनके जीवन से जुड़ी हर छोटी से बड़ी घटना को दिखाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान की स्वात वैली से निकल फ्री एजुकेशन की वकालत करने वाली एक्टिविस्ट मलाला की इस बायोपिक के ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में मलाला के किरदार में एक्ट्रेस रीम शेख नज़र आने वाली हैं। इसके साथ फिल्म में उनकी मां का दमदार किरदार फेमस एक्ट्रेस दिव्या दत्ता और पिता के रोल में अतुल कुलकर्णी निभा रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन आजम खान कर रहे हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और मुकेश ऋषि जैसे सितारे भी नज़र आएंगे। ये फिल्म 31 जनवरी को रिलीज होगी।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
तालिबानी जुल्म के विरुद्ध लड़ने वाली मलाला की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज - Youth Express
Article Name
तालिबानी जुल्म के विरुद्ध लड़ने वाली मलाला की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज - Youth Express
Description
इस फिल्म का नाम गुल मकई है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। इसके साथ अब गुल मकई का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER