हमारे समाज में शादी के रिश्ते को सबसे मजबूत माना जाता है। लेकिन जब ये पवित्र रिश्ता किसी कारणवंश टूटता है तो इंसान भी इसके साथ अंदर से टूट जाता है। हम बात कर रहे है एक ऐसी टीवी अभिनेत्री की जो इस समय दो-दो शादिया टूटने का गम सह रही है तथा अपने बच्चो को अकेले पालने पर मजबूर हो चुकी है। टीवी की ये अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि इस समय टीवी शो मेरे डैड की दुल्हन में नज़र आ रही श्वेता तिवारी है।
बता दें कि श्वेता अब तक दो बार शादी के बंधन में बंध चुकी है लेकिन वो फिर भी आज बिना पति के बच्चो के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर है। अपनी एक्टिंग के जरिए लाखो दिल जीतने वाली इस अभिनेत्री ने पहली शादी राजा चौधरी से की थी। राजा चौधरी से जिस वक्त श्वेता ने शादी की थी उनकी उम्र 19 साल थी। लेकिन आपसी अनबन के चलते दोनों के मध्य तलाक जैसी नौबत आ गई और शादी के 9 वर्ष बाद दोनों में तलाक हो गया। राजा और श्वेता की एक बेटी है जिसका नाम पलक है।
प्यार को लेकर श्वेता तिवारी ने कही ये बड़ी बात
राजा से तलाक के बाद उन्होनें साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी की थी। अभिनव से शादी के बाद उनको फिर से मां बनने का सोभाग्य प्राप्त हुआ और उन्होनें बेटे रेयांश को जन्म दिया। शादी के कुछ वक्त बाद ही अभिनव कोहली से भी उनके रिश्ते बिगड़ गए। आज श्वेता अपने बच्चो के साथ अकेले जीवन गुजार रही हैं। हाल ही में श्वेता ने पिंकविला वेबसाइट की रिपोर्ट में एक बहुत बड़ी बात कही है। उन्होनें बड़ी बात ये कही है की, मैं अब सबसे ज्यादा प्यार अपने बच्चो से करती हूं। अब मेरे पास किसी और इंसान के लिए न तो प्यार है न ही समय। मैं बच्चों के साथ इस कदर प्यार में हूं कि मुझे किसी और की जरूरत नहीं है।
शादी टूटने के बाद प्यार को लेकर इस टीवी अभिनेत्री ने कही ये बड़ी बात - Youth Express
Description
शादी के कुछ वक्त बाद ही अभिनव कोहली से भी उनके रिश्ते बिगड़ गए। आज श्वेता अपने बच्चो के साथ अकेले जीवन गुजार रही हैं। हाल ही में श्वेता ने पिंकविला वेबसाइट की रिपोर्ट में एक बहुत बड़ी बात कही है।