इसमें कोई दोराय नहीं कि बड़े परदे इंटिमेट सीन करना जितना मुश्किल होता है। उतना ही मुश्किल छोटे परदे पर भी होता है। हालांकि एक्टर और एक्ट्रेस को अपने अभिनय को रियल दिखाने के लिए कभी कभी ये सब करना पड़ता है। बता दे कि श्वेता तिवारी ने भी अब कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल श्वेता तिवारी छोटे परदे पर तो नहीं लेकिन डिजिटल परदे पर अपना डेब्यू जरूर करने जा रही है। ऐसे में श्वेता तिवारी की बेटी ने भी इस शो में उनके इंटिमेट सीन देखे है। यानि इस शो का ट्रेलर देखा है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया था कि श्वेता एक वेब सीरीज ने काम कर रही है। जिसकी निर्देशक एकता कपूर है।
श्वेता तिवारी की बेटी ने इंटिमेट सीन देख कही ये बात..
बता दे कि श्वेता अपने करियर में पहली बार ऐसे सीन कर रही है। यही वजह है कि इस वेब सीरीज को करने में उन्हें काफी मुश्किलें हुई। यहाँ तक कि जब इसका ट्रेलर सामने आया, तब वह खुद की इमेज को देख कर ही डर गई। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस सीरीज में वह अक्षय ओबरॉय के साथ काफी बोल्ड सीन करते हुए नजर आ रही है। इस बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा था कि वह इसका ट्रेलर देख कर काफी डर गई थी। ऐसे में उन्होंने इस वेब सीरीज के मेकर्स को फोन किया और उनसे पूछा कि ये सब क्या है।
दरअसल श्वेता तिवारी को तब खुद यह समझ नहीं आ रहा था कि वह इस ट्रेलर को अपने दोस्तों, परिवार और बेटी के साथ कैसे शेयर करे। बहरहाल इसी कश्मकश में श्वेता ने अपनी बेटी को इस वेब सीरीज का ट्रेलर भेजा और ईमानदारी से जवाब देने को कहा। यानि उन्होंने अपनी बेटी को इस पर राय देने के लिए कहा। बता दे कि ट्रेलर देखने के बाद पलक ने कहा कि यह सच में काफी शानदार है। बस अपनी बेटी के मुँह से ये बात सुनने के बाद श्वेता ने इस ट्रेलर को शेयर किया और मेकर्स से माफ़ी भी मांगी। वैसे आप चाहे तो इस मजेदार ट्रेलर का वीडियो यहाँ देख सकते है।


