अपनी पत्नी की वजह से बॉलीवुड पर राज कर रहें हैं ये एक्टर

पत्नी

इरफान खान का जन्म एक मुस्लिम परिवार में जयपुर में हुआ था। इरफान आज 53 साल के हो गए हैं। इरफान जब एम.ए. की पढ़ाई कर रहे थे तभी उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप प्राप्त हुई थी। इरफान की शादी सुतापा सिकदर से हुई जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं- बाबिल और आर्यना। इरफान कहते है कि, बॉलीवुड के इस सफर में मेरी पत्नी ने हमेशा मेरा साथ दिया।

उनके करियर की शुरूवात टेलीविजन सीरियल्स से हुई थी। अपने शुरूवाती दिनों में वे चाणक्य, भारत एक खोज, चंद्रकांता जैसे धारावाहिकों में दिखाई दिए। उनके फिल्मी करियर की शुरूवात फिल्म सलाम बॉम्बे से एक छोटे से रोल के साथ हुई।

इसके बाद उन्होनें कई फिल्मों में छोटे बड़े रोल किए लेकिन असली पहचान उन्हें मकबूल, रोल, लाइफ इन अ मेट्रो, स्लमडॉग मिलेनियर, पान सिंह तोमर, द लंचबॉक्स जैसी फिल्मों से मिली। आपको बता दें इरफान ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष देखें हैं।

इरफान जयपुर के आमेरओड़ इलाके में एक साधारण से परिवार में पैदा हुए थे। इरफान घर के बड़े बेटे थे इसलिए उनके परिवार को उम्मीद थी की वो जल्द ही कमाना शुरु कर देंगे। लेकिन इरफान ये सब करने में असमर्थ रहे। फिर घर वालों को झूठ बोलकर इरफान दिल्ली आ गए।

एनएसडी में प्रवेश के दौरान हुई थी पिता की मृत्यु

पत्नीआपको बता दें बड़ी परेशानी तब आई जब उनका एनएसडी में प्रवेश हुआ। उन्हीं दिनों उनके पिता की मृत्यु हो गई। इन सारी बातों को बड़े गौर से एक लड़की देखा करती थी। फिर एक समय आया जब इरफान के पास कुछ नहीं था तो उस लड़की ने उनकी मदद की।

फिर इरफान ने अपने दोस्तों के साथ एक टेलिफिल्म बनाई थी जिसे देखकर गोविंद निहलानी ने उन्हें काम दिया। उसके बाद उस दिल्ली वाली लड़की ने इरफान का साथ नहीं छोड़ा। एक समय आया फिर जब दोनों को सिनेमा में काम मिलना लगा। फिर दोनों ने शादी कर ली। आपको बता दें उनकी सहपाठी और कोई नहीं, उनकी पत्नी सुतापा सिकदर हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
अपनी पत्नी की वजह से बॉलीवुड पर राज कर रहें हैं ये एक्टर - Youth Express
Article Name
अपनी पत्नी की वजह से बॉलीवुड पर राज कर रहें हैं ये एक्टर - Youth Express
Description
इरफान की शादी सुतापा सिकदर से हुई जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं- बाबिल और आर्यना। इरफान कहते है कि बॉलीवुड के इस सफर में मेरी पत्नी ने हमेशा मेरा साथ दिया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER