‘स्विंग के किंग’ कहे जाने वाले 35 वर्षीय इरफान पठान ने आज शनिवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा कि आज मैं सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। यह मेरे लिए भावुक पल है, लेकिन यह ऐसा पल है जो हर खिलाड़ी की जिंदगी में आता है। छोटी जगह से हूं और मुझे सचिन तेंडुलकर और सौरभ गांगुली जैसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला, जिसकी हर किसी को तमन्ना होती है।
इस दौरान उन्होंने अपने सभी टीम के सदस्यों, कोचों, सपॉर्ट स्टाफ और फैन्स का धन्यावाद किया। उन्होंने कहा, ‘मैं उन सभी साथियों, कोचों और स्पॉर्ट स्टाफ का शुक्रिया करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा सपॉर्ट किया। मैं उस खेल को ऑफिशली छोड़ रहा हूं, जो मुझे सबसे अधिक प्यारा है।’ अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए इरफान पठान भावुक हो गए।
इरफान पठान ने आगे कहा
‘जिंदगी का सबसे खास लम्हा जब भारतीय टीम की कैप मिली, मैं क्या कोई भी क्रिकेटर उस लम्हे को नहीं भूल सकता, जब वह अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है।’
टेस्ट क्रिकेट में इरफान पठान का प्रदर्शन
इरफान पठान ने करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए कुल मिलाकर 29 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 31.57 की औसत से 1105 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी की बात करे तो उनके नाम 32.26 की औसत से 100 विकेट हैं। उनकी बेस्ट बोलिंग फिगर 59 रन देकर 7 विकेट है। टेस्ट में उन्होंने 2 बार 10 या उससे अधिक विकेट झटके है। जबकि 7 बार 5 विकेट और 2 बार 4 विकेट भी झटके हैं।
इरफान पठान का वनडे और टी-20 इंटरनैशनल करियर का सफर
वनडे करियर में इस स्विंग के किंग ने 120 मैच में खेले और 23.39 की औसत से 1544 रन बनाए। जिसमें उनके नाम 5 अर्धशतक भी हैं। साथ ही उन्होंने बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन दिखाते हुए 173 विकेट भी झटके।
टी20 फॉर्मेट कि बात करे तो मे इरफान पठान ने भारतीय टीम के लिए 24 मैच में में 172 रन बनाए और 28 विकेट अपनी खाते में दर्ज कराए है।
