ऐश्वर्या नेगेटिव रोल में आएंगी नजर, इस तरह से की अपने किरदार की तैयारी

ऐश्वर्या नेगेटिव रोल में

कई बार कलाकारों को परदे पर कुछ ऐसे किरदार भी निभाने पड़ते है जो उनकी पर्सनालिटी पर बिलकुल भी सूट नहीं करते। अब आप खुद ही सोचिए कि जिस कलाकार का चेहरा दिखने में ही मासूम और क्यूट सा होगा, उसके लिए नेगेटिव रोल करना कितना मुश्किल होगा। मगर फिर भी अपने अगले प्रोजेक्ट में एक्ट्रेस ऐश्वर्या नेगेटिव रोल में नजर आने वाली है। हालांकि इससे पहले उन्होंने कभी भी नेगेटिव किरदार नहीं निभाया है। तो ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि दर्शक उनके इस रूप को पसंद करते है या नहीं।

ऐश्वर्या नेगेटिव रोल में

ऐश्वर्या नेगेटिव रोल में आएंगी नजर.. 

वैसे यहाँ हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा की बात कर रहे है। जो सास बिना ससुराल जैसे प्रसिद्ध शो में काम कर चुकी है और टीवी की काफी प्रसिद्ध एक्ट्रेस है। गौरतलब है कि ऐश्वर्या सखूजा एकता कपूर के सीरियल ये है चाहतें में नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी। इस बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि इस रोल को करने के लिए उन्हें काफी तैयारियां भी करनी पड़ी थी। इसके इलावा ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने बालाजी के कई सारे कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन हर बार उन्हें यही सुनना पड़ता था कि उनका चेहरा काफी सकारात्मक है।

https://www.instagram.com/p/B6KzFCwnbAt/

ऐसे में जब उन्हें इस शो में यह रोल मिला, तब उन्होंने इसका कारण पूछा। इसके जवाब में शो के मेकर्स ने कहा कि आपको बाद में पता चल जाएगा कि हमने आपको क्यों चुना है। हालांकि ऐश्वर्या का मानना है कि शो के मेकर्स दर्शकों को हैरान करना चाहते है। शायद इसलिए अब ऐश्वर्या नेगेटिव रोल में नजर आएंगी। वैसे ऐश्वर्या का मानना है कि वह हर दो वाक्य बोलने के बाद पॉजिटिव हो जाती है। ऐसे में इस किरदार को सही तरीके से दर्शकों के सामने पेश करने के लिए उनकी टीम उनकी काफी मदद कर रही है।

Summary
ऐश्वर्या नेगेटिव रोल में आएंगी नजर, इस तरह से की अपने किरदार की तैयारी Youth Express
Article Name
ऐश्वर्या नेगेटिव रोल में आएंगी नजर, इस तरह से की अपने किरदार की तैयारी Youth Express
Description
कई बार कलाकारों को परदे पर कुछ ऐसे किरदार भी निभाने पड़ते है जो उनकी पर्सनालिटी पर बिलकुल भी सूट नहीं करते। अब आप खुद ही सोचिए कि जिस कलाकार का चेहरा दिखने में ही मासूम और क्यूट सा होगा, उसके लिए नेगेटिव रोल करना कितना मुश्किल होगा। मगर फिर भी अपने अगले प्रोजेक्ट में एक्ट्रेस ऐश्वर्या नेगेटिव रोल में नजर आने वाली है। हालांकि इससे पहले उन्होंने कभी भी नेगेटिव किरदार नहीं निभाया है। तो ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि दर्शक उनके इस रूप को पसंद करते है या नहीं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER