जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म धड़क को लेकर कही ये बात

धड़क

बॉलीवुड की एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने पिछले साल ही अपनी फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। ये फिल्म मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक थी जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर भी नज़र आए। इस फिल्म ने यूं तो जान्हवी को काफी पसंद किया गया लेकिन फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में पहुंची जान्हवी ने अपने करियर को लेकर बात की। आपको बता दें 2020 शुरू होते ही जान्हवी ने अपना डिजिटल डेब्यू भी कर दिया। वो घोस्ट स्टोरीज में नज़र आई। जिसे नेटफिल्किस पर 1 जनवरी को ही रिलीज किया गया है।

इस सीरिज की चर्चा यूं तो काफी हो रही थी लेकिन इसके प्रति लोगों का कुछ खास रिएक्शन सामने नहीं आया। अब जान्हवी ने अपनी इन दो फिल्मों की पहचान को लेकर कहा कि, फिल्म धड़क से यूं तो मैनें जितना सोचा था उससे ज्यादा ही पाया है लेकिन इसके बावजूद मेरी पहचान अधूरी रह गई है। क्योंकि मुझे लगता है कि कहीं न कहीं बहुत मेहनत करने के बाद भी मैं लोगों का दिल नहीं जीत पाई। हालांकि इससे मैं नाखुश नहीं हूं बल्कि ये तो आगे प्रयास करने के लिए एक नींव है जिसे मैं अपने आने वाले कल में ओर बेहतर बनाने की कोशिशे करुंगी।

जान्हवी ने फिल्म तख़्त को लेकर दिया ये बयान

धड़कजान्हवी की आगामी फिल्में गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल और हॉरर-कॉमेडी फिल्म रूही अफजाना, मुगलों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म तख़्त और दोस्ताना का सीक्वल दोस्ताना 2 है। इन फिल्मों को लेकर जान्हवी काफी उत्सुक है वहीं उन्होनें तख़्त को लेकर बात की। आपको बता दें इस मल्टीस्टारकास्ट फिल्म में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर भी हैं। फिल्म को लेकर जान्हवी कहती है कि, ये फिल्म ऐसी पृष्ठभूमि में बुनी गई है जो मुझे बचपन से ही आकर्षित करती थी। मुझे पाकीज़ा, उमराव जान, मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों हमेशा काफी पसंद रही हैं मुझे मुगल इतिहास बहुत पसंद है। इस फिल्म का हिस्सा बनना एक सपने जैसा है। इस फिल्म को 2021 में रिलीज किया जाएगा।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म धड़क को लेकर कही ये बात - Youth Express
Article Name
जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म धड़क को लेकर कही ये बात - Youth Express
Description
जान्हवी ने अपनी इन दो फिल्मों की पहचान को लेकर कहा कि, फिल्म धड़क से यूं तो मैनें जितना सोचा था उससे ज्यादा ही पाया है लेकिन इसके बावजूद मेरी पहचान अधूरी रह गई है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER