टीवी की दुनिया में जस्सी जैसी कोई नहीं शो के जरिए तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह आज विवाह के बंधन में बंध गई हैं, उन्होनें शुक्रवार को अपने प्रेमी श्याम राजगोपालन के साथ शादी की है। श्याम साउथ के इंवेस्टमेंट बैंकर है, विवाह की ये रस्में गुरूद्वारे में पूरी की गई, जहां श्याम ने अपनी शादी में गोल्डन शेरवानी के साथ पिंक कलर की पगड़ी पहनी वहीं मोना लाल रंग के जोड़े में नजर आईं। उन्होनें लाल रंग के जोड़े, कलीरें के साथ कुंदन की ज्वेलरी पहनी, जो उन पर काफी जंच रही थी।
लाल जोड़े में मोना लगीं अप्सरा
इंडिया टूडे ने मोना की शादी की तस्वीरों को रिलीज किया है, जिनमें दुल्हन के जोड़े में मोना सिंह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं, लाल रंग के जोड़े और कलीरें में मोना सिंह किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रहीं हैं। बता दें कि 26 दिसंबर को मोना सिंह की मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें उनकी फैमिली के अलावा कुछ क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे।
प्री-वेडिंग फंक्शंस में मोना के करीबी दोस्त पहुंचे। इनमें गौरव गेरा, आशीष कपूर, मीता शर्मा और मिक्की दुदाने शामिल हैं। मोना की मेहंदी में भी उनके दोस्तों ने जमकर मस्ती की।
मोना की शादी की खबर से उनके फैंस में खुशियों का माहौल है और उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मोना की शादी में उनके परिवार के साथ करीबी रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। कोरियोग्राफर गीता कपूर, गौरव गेरा उन चंद सेलेब्स में शामिल थे, जिन्होनें एक्ट्रेस की शादी में शिरकत की।
मोना सिंह की शादी को काफी प्राइवेट रखा गया, वो मीडिया अटेंशन नहीं चाहती थीं इसलिए उन्होनें अपनी शादी के बारे में ज्यादा लोगों को बताया भी नहीं था।
मोना ने टीवी सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। इसमें मोना ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया था। इस शो के लिए मोना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया। मोना टीवी सीरियल्स, फिल्मों के साथ-साथ थिएटर करना भी पसंद करतीं हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


