वीवो कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मर्टफ़ोने Vivo S1 Pro के बारे में खास जानकरी का खुलासा किया है. स्मर्टफ़ोन के लांच डेट और कीमत के बारे में कंपनी ने बताया है. चर्चित रिटेलर महेश टेलिकॉम ने अपने ट्विटर हैंडल से इस स्मार्टफोन का एक टीजर जारी किया है। वहीं, इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर भी लिस्ट किया गया है। Vivo S1 Pro अगस्त में लॉन्च हुए इस सीरीज के पहले स्मार्टफोन Vivo S1 का अगला वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन पहले ही फिलिपिंस में लॉन्च हो चुका है। तो चलिए आपको इसके लॉच डेट और कीमत के बारे में विस्तार से बता दे.
#vivos1pro coming soon ….. pic.twitter.com/XSwvQi9p3N
— Mahesh Telecom (@MAHESHTELECOM) December 26, 2019
Vivo S1 Pro prize: कीमत
अब तक सामने आये लीक्स के मुताबिक इसमें Vivo S1 से ज्यादा अपडेट फीचर्स दिए जाएंगे। खबरों के मुताबिक यह भी पता चला है की इस स्मार्टफोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। यह क्वैड कैमरा एक अलग तरह डिज़ाइन के साथ आएगा। फिलिपिंस में इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन्स फैन्सी स्काई और नाइट ब्लैक में लॉन्च किया गया है। भारत में भी इसे इन्हीं दो कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बता दे की Vivo S1 Pro को भारत में 4 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।
वही, Vivo S1 Pro Specification की बात करे तो, इसमें 6.38 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 2,340 x 1,080 हो सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन के स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो ये 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
Vivo S1 Pro फोन के बैक में Quad Rear Camera Setup दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल दिया जा सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लैंस भी दिया गया है। साथ ही, फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित Funtouch OS 9.2 पर काम कर सकता है। इस स्मार्टफोन को भारत में Rs 19,990 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर


