क्या सर्दियों में दही खाना आपकी सेहत के लिए सही है-यहाँ जानिये

क्या सर्दियों में दही

सर्दियां आ चुकी हैं और यह कभी अकेली नहीं आती। यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को एक साथ लाती है जिसमें सर्दी और खांसी आम होते है। खुद को गर्म रखने के लिए, लोग अपने पास मौजूद गर्म कपड़ों पेहेनते हैं। लेकिन कभी-कभी खुद को गर्म रखने के लिए इतना ही पर्याप्त नहीं होता है, सही आहार का होना भी उतना ही आवश्यक है। अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए, आपको अपने आहार में दही को शामिल करना चाहिए क्योंकि यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। लेकिन लोगों का कई बार ये सवाल होता है के क्या सर्दियों में दही का सेवन अच्छा नहीं होता है, इसके विपरीत, यह वास्तव में एक अच्छा भोजन है और यहां तक कि ये आपकी त्वचा को भी बेहतर बना सकता है।

क्या सर्दियों में दही

दही एक सुपरफूड- जाने गर्मियों के लिए दही क्यों है बेहद लाभदायक

क्या सर्दियों में दही खाना सही है

1. प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाता है

पौष्टिक रूप से, दही एक सुपरफूड है जो न केवल आपके पेट को ठंडा करता है, बल्कि आपके पूरे शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम और ऐसे कई और महत्वपूर्ण तत्व भी प्रदान करता है। यह प्रोबायोटिक और आंत गतिविधि में सहयोगी है। क्योंकि यह पेट के लिए बहुत हल्का है, यह अक्सर पाचन समस्या वाले लोगों के लिए अनुशंसित है। आप यह नहीं जानते होंगे, लेकिन यह वास्तव में सर्दियों में आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाता है। इसमें लैक्टोबैसिलस, एक स्वस्थ बैक्टीरिया होता है जो कवक से संबंधित संक्रमण से लड़ता है।

क्या सर्दियों में दही

2. हड्डियों के लिए अच्छा है

दही में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने के साथ-साथ उन्हें मजबूत बनाने में भी मदद करता है। सर्दियों में रोजाना एक कटोरी दही आपके कैल्शियम को बढ़ाता है जबकि लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ भी रखता है। यह एक कम वसा और कम कैलोरी वाला भोजन है जिसका सेवन आप अपने वजन को कम करने के लिए कर सकते हैं।

क्या सर्दियों में दही

 

3. स्वस्थ और पोषित त्वचा

गाढ़ा दही जमाने का सीक्रेट जानना चाहते है तो जरूर पढ़े यह जानकारी

सर्दियों में, शुष्क त्वचा एक आम दृश्य है। दही इस स्थिति में भी मदद कर सकता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और इसे प्राकृतिक रूप से ठीक करता है। इतना ही नहीं, दही फेस पैक के लिए एक आम सामग्री है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है जो एक बेहतरीन एक्सफ़ोलीएटर है और ब्लीमेज़ और मृत कोशिकाओं को साफ़ करने में मदद करता है।

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
क्या सर्दियों में दही खाना आपकी सेहत के लिए सही है-यहाँ जानिये
Article Name
क्या सर्दियों में दही खाना आपकी सेहत के लिए सही है-यहाँ जानिये
Description
लेकिन लोगों का कई बार ये सवाल होता है के क्या सर्दियों में दही का सेवन अच्छा नहीं होता है, इसके विपरीत, यह वास्तव में एक अच्छा भोजन है और यहां तक कि ये आपकी त्वचा को भी बेहतर बना सकता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER